लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेनः लिव इन को वैधता मिलने के बाद जोड़ों के प्रपोज का नया तरीका, 'Will you not marry me?'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 4, 2018 04:04 IST

ब्रिटेन में अब सभी जोड़ों के लिए सिविल पार्टनरशिप वैध कर दी गई है. समझें क्या हैं इसके मायने?

Open in App

इंग्लैंड, 4 अक्टूबरःब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने घोषणा की है कि इंग्लैंड और वेल्स में सभी को छूट होगी कि वो शादी की बजाए सिविल पार्टशिप चुन सकते हैं। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद उठाया गया है जिसमें विपरीत लिंगी जोड़ों के लिए बड़ी सहूलियत की बात की गई थी।

अभी तक ब्रिटेन में एक ऐसा नियम था जिसमें समलैंगिकों को तो सिविल पार्टनरशिप की छूट थी लेकिन विपरीत लिंगी जोड़ों के लिए नहीं। एक जोड़ा पिछले चार साल से इसके खिलाफ अभियान चला रहा था।

थेरेसा मे की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर कपल्स ने प्रतिक्रिया व्यक्त करनी शुरू कर दी। लोगों ने नए अंदाज में अपने पार्टनर को प्रपोज करना शुरू कर दिया। कैथरीन ओकले ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम को वाट्सएप पर एक मैसेज भेजा. उसमें सिविल पार्टनरशिप की वैधता के फैसला का स्वागत करते हुए लिखा था, 'विल यू नॉट टू मैरी मी!'

ब्रिटिश सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह कानून में बदलाव कर सभी जोड़ों के लिए कानूनी तौर पर लिव-इन संबंधों में रहने की अनुमति देगा। मौजूदा कानून के तहत ब्रिटेन में सिर्फ समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन संबंधों में रहने की अनुमति है। 

पीएम थेरेसा मे ने बर्मिंघम में चल रहे कंजरवेटिव पार्टी के सम्मेलन के दौरान एक बयान में कहा कि वह महिला और पुरूष जोड़ियों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करेंगी। उन्होंने कहा कि कानून में बदलाव होने से ऐसे पुरूष-महिला जोड़ों को लाभ मिलेगा जो एक दूसरे के प्रति समर्पण तो करना चाहते हैं लेकिन विवाह के बंधन में नहीं बंधना चाहते। 

उन्होंने कहा कि इस कदम के जरिए ऐसे जोड़ों को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी जबकि उनके परिवारों को कर तथा उत्तराधिकार के मामले में आसानी होगी। गौरतलब है कि ब्रिटेन की अदालत ने भी ऐसे जोड़ों के लिव-इन संबंध को कानूनी दर्जा देने के पक्ष में फैसला दिया है।

समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल