लाइव न्यूज़ :

असैन्य परमाणु केंद्र को ‘नुकसान पहुचाने वाला हमला’ नाकाम किया गया : ईरानी मीडिया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 22:48 IST

Open in App

तेहरान, 23 जून (एपी) ‍ ईरानी अधिकारियों ने राजधानी तेहरान के निकट असैन्य परमाणु केंद्र को 'नुकसान पहुंचाने वाले हमले' को नाकाम कर दिया है। सरकारी टीवी ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

ईरान के सरकारी समाचार चैनल ने खबर दी कि ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन से संबंधित एक भवन पर हुई हमले की कोशिश से ''कोई हताहत नहीं हुआ और इसका मकसद देश के परमाणु कार्यक्रम को नुकसान पहुंचाना था।'' साथ ही कहा गया है कि अधिकारी दोषियों का पता लगाने में जुटे हैं।

हालांकि, मीडिया ने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया ने सिर्फ इतना कहा कि तेहरान से 40 किलोमीटर दूर उत्तर पिश्चम में स्थित कराज शहर में विशाल परमाणु केंद्र को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की करीबी मानी वाली वेबसाइट 'नूर न्यूज' ने बुधवार को खबर दी कि “इमारत को किसी तरह का नुकसान पहुंचाने से पहले ही” हमले को नाकाम कर दिया गया। इसने कहा कि मामले की जांच जारी है।

प्रतिक्रिया के लिए पूछे जाने पर एक ईरानी अधिकारी ने ‘नूर न्यूज’ की खबर का संदर्भ दिया। अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर कहा कि वह मीडिया से इस मामले पर बात करने को अधिकृत नहीं है।

सरकारी समाचार-पत्र ‘ईरान’ की वेबसाइट ने यही खबर प्रकाशित की है जिसमें स्थान या अन्य विवरणों की जानकारी नहीं दी गई। ईरानी सरकारी टीवी ने अपने समाचार टिकर में यह खबर चलाई।

यह खबर हाल के महीनों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाने वाले कई संदिग्ध हमलों के बाद आई है। अप्रैल में, ईरान की भूमिगत नतांज परमाणु केंद्र में रहस्यमयी तरीके से बिजली गुल हो गई थी। ईरान ने इस ‘ब्लैकआउट’ को “परमाणु आतंकवाद” की हरकत बताया था।

ईरान ने दशकों पहले देश के सैन्य परमाणु कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले वैज्ञानिक की नवंबर में की गई हत्या के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया था।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नजर रखने वाले संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने भी तत्काल इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

ईरानी अधिकारियों ने भी यह स्पष्ट नहीं किया है कि कराज में किस केंद्र को निशाना बनाने का प्रयास किया गया, क्योंकि यहां पर दो केंद्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो