लाइव न्यूज़ :

काबुल से रवाना होने वाली पहली व्यावसायिक उड़ान में सवार होंगे अमेरिका व पश्चिम के नागरिक

By भाषा | Updated: September 9, 2021 18:58 IST

Open in App

काबुल, नौ सितंबर (एपी) अफगानिस्तान के तालिबान अधिकारी आने वाले घंटों में 100 से 150 अमेरिकी नागरिकों को काबुल से रवाना होने वाली पहली उड़ान में सवार होने की अनुमति देंगे। कतर के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अमेरिकी सैनिकों के देश से हटने के बाद यह हवाई अड्डे से पहली ऐसी उड़ान होगी। अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी और अन्य पश्चिमी देशों के नागरिकों का एक बड़ा समूह बृहस्पतिवार को कतर एयरवेज की एक उड़ान से रवाना होगा। इसी विमान से देश के लिए मानवीय सहायता लायी गयी थी।

काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कतर के विशेष दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी ने कहा कि उड़ान अमेरिकी और पश्चिमी देशों के नागरिकों को लेकर रवाना होगी।

उन्होंने कहा, "इसे आप जो चाहें, कह सकते हैं, चार्टर या वाणिज्यिक उड़ान, सभी के पास टिकट और बोर्डिंग पास हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ही एक और वाणिज्यिक उड़ान शुक्रवार को रवाना होगी।

विशेष दूत ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि अफगानिस्तान में जीवन सामान्य हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात