लाइव न्यूज़ :

‘एशियन ऑफ द ईयर’ सम्मान के लिए चुने गए छह लोगों में सीआईआई के पूनावाला भी शामिल

By भाषा | Updated: December 5, 2020 09:26 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, पांच दिसंबर सिंगापुर के दैनिक ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने दुनिया के सबसे बड़े टीका निर्माता संस्थान सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदर पूनावाला समेत छह लोगों का नाम ‘एशियन्स ऑफ द ईयर’ सम्मान के लिए चुना है। इस वर्ष कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने वालों को इस सम्मान के लिए चुना गया है।

पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और ब्रिटिश-स्वीडन कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर कोविड-19 के टीके ‘कोविशिल्ड’ को विकसित करने का काम कर रहा है और इसके लिए भारत में टीके के ट्रायल किए जा रहे हैं।

इस सूची में पूनावाला के अतिरिक्त जो पांच अन्य लोग शामिल हैं, वे हैं चीन के अनुसंधानकर्ता झांग योंगझेन जिन्होंने महामारी के जिम्मेदार सार्स-सीओवी-2 के पहले पूरे जिनोम का पता लगाने वाले दल का नेतृत्व किया, चीन के मेजर जनरल चेन वई, जापान के डॉ. युईची मोरिशिता तथा सिंगापुर के प्रोफेसर आई इंग आंग। ये सभी वे लोग हैं जो वायरस के खिलाफ टीका बनाने में आगे हैं। सूची में दक्षिण कोरिया के व्यवसायी सिओ जंग-जिन का भी नाम है, उनकी कंपनी भी टीके के निर्माण और उसे उपलब्ध करवाने का काम करेगी।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ के मुताबिक इन सभी लोगों को ‘द वायरस बस्टर्स’ का विशेषण दिया गया है जो अपनी क्षमतानुसार कोरोना वायरस महामारी को खत्म करने के प्रयास में जुटे हैं।

आदर पूनावाला के पिता सायरस पूनावाला ने एसआईआई की स्थापना 1966 में की थी। 39 वर्षीय आदर ने संस्थान की कमान पूरी तरह से 2011 में संभाली।

पूनावाला ने कहा कि उनका संस्थान गरीब देशों की टीके तक पहुंच बनाने में मदद कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब