लाइव न्यूज़ :

बढ़ती चुनौतियों के बीच चीन पर कार्यकारी समूह का गठन करेगी सीआईए

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:20 IST

Open in App

वॉशिंगटन, सात अक्टूबर (एपी) सीआईए ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह चीन पर शीर्ष स्तरीय कार्यकारी समूह का गठन करेगी ताकि बीजिंग के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला किया जा सके।

सीआईए द्वारा संचालित करीब एक दर्जन मिशन केंद्रों में यह भी समूह होगा जिसमें चीन के प्रति रणनीति को लेकर हर हफ्ते निदेशक स्तर की बैठक होगी।

सीआईए ने घोषणा की कि वह चीनी भाषा बोलने वाले लोगों को भर्ती करने का प्रयास तेज करेगी और एक अन्य मिशन केंद्र का निर्माण करेगी जो उभरती प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन तथा वैश्विक स्वास्थ्य जैसे वैश्विक मुद्दों पर केंद्रित होगा।

राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन मानता है कि कई सुरक्षा एवं आर्थिक मुद्दों पर चीन की आक्रामकता बढ़ रही है, जबकि वह जलवायु परिवर्तन और परमाणु हथियारों से उत्तर कोरिया के लैस होने जैसे मुद्दों पर सबको साथ लेकर चलना चाहता है।

चीन विशेष तौर पर अमेरिका के खुफिया समुदाय के लिए कड़ी चुनौती है क्योंकि चीन के पास बड़ी सैन्य एवं सुरक्षा सेवा है और उन्नत प्रौद्योगिकी है जो इसकी जासूसी का मुकाबला करने में सक्षम है।

सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर चीन की सरकार को ‘‘21वीं सदी में सबसे बड़ा भूराजनीतिक खतरा’’ करार दिया।

बर्न्स ने कहा, ‘‘पूरे इतिहास में सीआईए ने हर चुनौती का मुकाबला किया और अब हम सबसे कठिन भूराजनीतिक परीक्षण का सामना कर रहे हैं।’’

एजेंसी के पुनर्गठन के तहत सीआईए ईरान और उत्तर कोरिया पर मिशन के केंद्रों को वर्तमान केंद्रों में समाहित करेगा। अलग-अलग देश के लिए मिशन केंद्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन के दौरान बनाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!