लाइव न्यूज़ :

सीआईए निदेशक ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख, आईएसआई प्रमुख के साथ अफगान स्थिति पर चर्चा की

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:45 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, नौ सितंबर अमेरिकी की सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक विलियम बर्न्स ने बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा एवं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद के साथ बैठक की और उनके साथ क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों एवं अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।

मंगलवार को तालिबान द्वारा अंतरिम सरकार की घोषणा किये जाने के बाद यह बैठक हुई है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्ला हसन अखुंद, उनके दो उप प्रधानमंत्री समेत तालिबान के अंतरिम मंत्रिमंडल के कम से कम 14 सदस्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की काली सूची में हैं ।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि बर्न्स और बाजवा ने परस्पर हित के मामलों, क्षेत्रीय सुरक्षा एवं अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श किया। इस बैठक में आईएसआई प्रमुख बाजवा भी थे।

आईएसपीआर ने कहा, ‘‘ यह दोहराया गया कि पाकिस्तान इस क्षेत्र में शांति और अफगान लोगों के वास्ते स्थिर एवं समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ सहयोग करने को कटिबद्ध है। ’’

बर्न्स की इस्लामाबाद यात्रा से कुछ दिन पहले आईएसआई प्रमुख पिछले सप्ताह अघोषित यात्रा पर काबुल गये थे और उन्होंने तालिबान नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर से भेंट की थी। अफगानिस्तान से 31 अगस्त तक अमेरिकी सेना की वापसी के बाद यह किसी अमेरिकी अधिकारी की पहली उच्च स्तरीय पाकिस्तान यात्रा है।

पाकिस्तान जाने से पहले बर्न्स ने अफगानिस्तान की ओर से पैदा होने वाले संभावित सुरक्षा खतरों को न्यूनतम करने के तौर तरीकों पर प्राथमिक रूप से चर्चा के लिए कथित रूप से भारत की गुप्त यात्रा की। उनके साथ कुछ अधिकारी भी थे।

समझा जाता है कि बर्न्स ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सचिवालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की थी। हाालंकि इस यात्रा के संबंध में न तो भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान ने और न ही नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?