लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस परेड की घटना आतंकवादी हमला नहीं: पुलिस

By भाषा | Updated: November 23, 2021 09:20 IST

Open in App

वौकेशा (अमेरिका), 23 नवंबर (एपी) मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में तेज रफ्तार गाड़ी के अवरोधक तोड़कर क्रिसमस परेड में जा घुसने की घटना की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक भीड़ में से किसी का परिचित नहीं था और घटना से कुछ मिनट पहले ही वह एक घरेलू विवाद में उलझा था। इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी और 48 अन्य घायल हो गए थे।

वौकेशा पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि रविवार को हुई घटना के आतंकवादी हमला होने या संदिग्ध डेरेल ब्रूक्स जूनियर के परेड में किसी को पहले से जानने के कोई सबूत नहीं है। उन्होंने बताया कि ब्रूक (39) घटना से पहले एक घरेलू विवाद में उलझा था और अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही मौके से चला गया था। हादसे के समय पुलिस उसका पीछा नहीं कर रही थी।

घरेलू विवाद के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

पुलिस ने बताया कि ब्रूक के खिलाफ हत्या से जुड़े पांच आरोप लगाए जा रहे हैं। 1999 के बाद से उस पर 16 बार कई तरह के आरोप लगे हैं और हालिया घटना से पहले उसके खिलाफ दो मामले लंबित थे, जिनमें से एक आरोप एक महिला को अपने वाहन से जानबूझकर टक्कर मारने का है।

मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में क्रिसमस के जश्न का माहौल तब एकाएक रविवार को गम में बदल गया था जब तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी अवरोधक तोड़ कर क्रिसमस परेड में शामिल लोगों से टकरा गई। परेड में नर्तक, संगीतकार सहित 72,000 लोग शामिल थे। मारे गए पांच लोगों में से चार महिलाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल