लाइव न्यूज़ :

क्राइस्टचर्च हमले के बाद न्यूजीलैंड ने उठाया बड़ा कदम, हथियारों की बिक्री पर लगा बैन

By भाषा | Updated: March 21, 2019 10:54 IST

पिछले हफ्ते क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में की गई गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई थी। हमलावर आस्ट्रेलियाई नागरिक है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को कहा कि क्राइस्टचर्च आतंकी हमले के मद्देनजर देश में असाल्ट राइफलों और सेमी-ऑटोमेटिकक (अर्ध-स्वचालित) हथियारों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। 

उन्होंने कहा, 'मैं यह घोषणा कर रही हूं कि न्यूजीलैंड सभी सेमी ऑटोमेटिक हथियारों की बिक्री पर रोक होगी। हम सभी असॉल्ट राइफलों पर भी प्रतिबंध लगाते हैं।' 

प्रधानमंत्री ने कहा कि उच्च क्षमता वाली मैगजीन और राइफल से की जाने वाली गोलीबारी को तीव्र बनाने वाले सभी डिवाइस को बेचने पर भी प्रतिबंध होगा। उन्होंने कहा, 'कम शब्दों में यह कह सकती हूं कि गत शुक्रवार के आतंकी हमले में इस्तेमाल किए गए हर सेमी-ऑटोमेटिक हथियार पर अब प्रतिबंध रहेगा।' 

गौरतलब है कि गत शुक्रवार को दो क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में की गई गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई थी। हमलावर आस्ट्रेलियाई नागरिक है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मारे गये 50 लोगों की हुई पहचान

इस बीच न्यूजीलैंड की पुलिस ने बताया है कि क्राइस्टचर्च में पिछले सप्ताह आतंकी हमले में मारे गये सभी 50 लोगों की अब पहचान कर ली गई है। पुलिस आयुक्त माइक बुश ने बताया, 'मैं कह सकता हूं कि कुछ मिनट पहले सभी 50 पीड़ितों की पहचान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और पीड़ितों के सभी निकट परिजन को सूचना दे दी गई है।' उन्होंने कहा कि यह पीड़ितों की पहचान की प्रक्रिया के लिए एक बड़ी प्रगति है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल