लाइव न्यूज़ :

क्रिस नॉथ मामला: सारा जेसिका पार्कर, सिंथिया निक्सन, क्रिस्टीन डेविस ने महिलाओं की हिम्मत को सराहा

By भाषा | Updated: December 21, 2021 13:08 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 21 दिसंबर अभिनेता क्रिस नॉथ के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर अभिनेत्री सारा जेसिका पार्कर, सिंथिया निक्सन और क्रिस्टीन डेविस ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए पीड़ित महिलाओं की हिम्मत की सराहना की।

इन अभिनेत्रियों ने वेब सीरीज ‘एंड जस्ट लाइक दैट’ में नॉथ के साथ काम किया था। नॉथ पर पिछले सप्ताह दो महिलाओं ने 2004 और 2015 में अलग-अलग मौकों पर उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया था।

पार्कर, सिंथिया और निक्सन ने सोशल मीडिया पर सोमवार को एक बयान में कहा कि वे इन महिलाओं की हिम्मत की ‘‘सराहना’’ करती हैं।

उन्होंने संयुक्त बयान में कहा, ‘‘ हम क्रिस नॉथ के खिलाफ लगे आरोपों के बारे में सुनकर बेहद दुखी हैं। सामने आकर अपने दुखद अनुभवों को साझा करने वाली महिलाओं का हम समर्थन करते हैं। हमें पता है कि ऐसा कदम उठाना बेहद मुश्किल है और हम इसके लिए उनकी सराहना करते हैं।’’

इस बीच, नॉथ ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ से उनके खिलाफ लगे सभी आरोपों को ‘‘स्पष्ट तौर पर झूठ’’ करार दिया और दावा किया कि संबंध आपसी सहमति से बनाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?