लाइव न्यूज़ :

Cholera outbreak in Sudan: 72 घंटे में 83 की मौत और 1,300 बीमार?, सूडान के कोस्ती में दूषित पेयजल के कारण हैजा प्रकोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2025 11:53 IST

Cholera outbreak in Sudan: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सूडान के दक्षिणी शहर कोस्ती में दूषित पेयजल के कारण हैजा फैला है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्धसैनिक समूह के हमले के कारण शहर का जल संयंत्र बंद हो गया।बृहस्पतिवार और शनिवार के बीच हैजा के कारण 83 लोगों की मौत हुई और 1300 व्यक्ति बीमार हो गए हैं।

Cholera outbreak in Sudan: स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने शनिवार को बताया कि सूडान के व्हाइट नाइल राज्य में हैजा के प्रकोप के कारण पिछले 72 घंटों के दौरान कम से कम 83 लोगों की मौत हो गई है। सूडान के एक शहर में हैजा फैलने से पिछले तीन दिनों में 83 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 1,300 व्यक्ति बीमार हो गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सूडान के दक्षिणी शहर कोस्ती में दूषित पेयजल के कारण हैजा फैला है।

उन्होंने बताया कि सूडान के कुख्यात अर्धसैनिक समूह के हमले के कारण शहर का जल संयंत्र बंद हो गया, इसलिए दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार और शनिवार के बीच हैजा के कारण 83 लोगों की मौत हुई और 1,293 व्यक्ति बीमार हो गए हैं।

उत्तरी पेरू में ‘शॉपिंग मॉल’ में छत गिरने से छह लोगों की मौत, 78 घायल

पश्चिमोत्तर पेरू में एक ‘शॉपिंग मॉल’ के ‘फूड कोर्ट’ की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 78 अन्य लोग घायल हो गए। देश के रक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी। ‘फूड कोर्ट’ मॉल में वह जगह होती है जहां विभिन्न रेस्तरां एवं भोजनालय होते हैं। ला लिबर्टाड क्षेत्र के ट्रजिलो शहर में स्थित ‘रियल प्लाजा ट्रूजिलो’ शॉपिंग मॉल में लोहे से बनी भारी छत शुक्रवार रात वहां मौजूद लोगों पर गिर गई।

रक्षा मंत्री वाल्टर एस्टुडिलो ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि ‘ला लिबर्टाड’ में स्थानीय अग्निशमन कर्मियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इमारत ढहने के बाद पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एस्टुडिलो ने बताया कि 30 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

48 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। मंत्री ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्थानीय अग्निशमन विभाग के प्रमुख लुइस रोन्कल ने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी है। इस बीच, ‘ट्रूजिलो’ के मेयर मारियो रेयना ने ‘‘आसन्न जोखिम के कारण’’ मॉल को बंद करने की घोषणा की।

टॅग्स :सूडानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदेहरादून में विदेशी छात्रा से रेप, सूडान के युवक पर आरोप, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल