लाइव न्यूज़ :

चिनफिंग ने अमेरिका के पेरिस समझौते में लौटने का स्वागत किया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 22:40 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 22 अप्रैल चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को जलवायु परिवर्तन पर बहुपक्षीय समझौते में अमेरिका की वापसी का स्वागत किया और कहा कि विभिन्न देशों को कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने की अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना चाहिए।

इसके साथ ही चिनफिंग ने 2060 तक शून्य कार्बन स्तर की अपने देश की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर विश्व के प्रमुख नेताओं के वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "चीन बहुपक्षीय जलवायु शासन प्रक्रिया में अमेरिका की वापसी का स्वागत करता है। कुछ समय पहले ही चीनी और अमेरिकी पक्षों ने जलवायु संकट के संबंध में एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया था।’

इस सम्मेलन का आयोजन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा किया गया है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से संबंधित पेरिस समझौते में अमेरिका के लौटने की घोषणा की है।

चिनफिंग ने कहा, "चीन वैश्विक पर्यावरण शासन को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिल कर काम करने के लिए उत्सुक है।’’

उन्होंने अपना भाषण शुरू करते हुए कहा, ‘‘ मैं इस सम्मेलन के लिए निमंत्रण की खातिर राष्ट्रपति बाइडन को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

इस दो दिवसीय डिजिटल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 40 से अधिक विश्व नेता भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा