लाइव न्यूज़ :

भारतीय छात्रों की ऑनलाइन स्टडी बुरी तरह प्रभावित, जानिए क्या है पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: July 21, 2021 19:29 IST

भारत ने सीमा पर तनाव के बाद लगभग 250 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय उन्हें अपने पाठ्यक्रम जारी रखने के लिए प्रतिबंधित मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन स्टूडेंट्स इन चाइना (ISC) ने इस मुद्दे को चीनी और भारतीय दोनों अधिकारियों के सामने उठाया हैचाइनीज यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे  23,000 से ज्यादा भारतीय छात्रों की ऑनलाइन स्टडी बुरी तरह से प्रभावित हुई है भारत के विभिन्न संगठन अधिकारियों के साथ मुद्दों को उठाने की कोशिश कर रहे हैं

सूरतः चाइनीज यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे  23,000 से ज्यादा भारतीय छात्रों की ऑनलाइन स्टडी बुरी तरह से प्रभावित हुई है वहीं इनमें से करीब 20,000 मेडिकल के छात्र है।

इन भारतीय छात्रों की ऑनलाइन स्टडी इसलिए बुरी तरह से प्राभावित हुई है क्योंकि भारत सरकार ने कुछ चाइनीज ऐप को प्रतिबंधित कर दिया है। दरअसल, इस छात्रों को अपनी स्टडी जारी रखने के लिए भारत में प्रतिबंधित चाइनीज एप को डाउनलोड करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

बता दें कि भारत ने सीमा पर तनाव के बाद लगभग 250 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था। वहीं चीन के अधिकांश विश्वविद्यालय छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए  WeChat, DingTalk, SuperStar और Tencent जैसे  वीडियो चैट ऐप का उपयोग कर रहे हैं। इस पर भारतीय छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय उन्हें अपने पाठ्यक्रम जारी रखने के लिए प्रतिबंधित मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

इंडियन स्टूडेंट्स इन चाइना (ISC) ने इस मुद्दे को चीनी और भारतीय दोनों अधिकारियों के सामने उठाया है। एक अस्थायी समाधान के रूप में, छात्र कक्षाओं में भाग लेने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के माध्यम से इन ऐप्स का उपयोग कर रहे हैं।

दिल्ली के एक छात्र शाहरुख खान जो वर्तमान में चीन की सूचो यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं ने बताया  कि, पहले मेरी कक्षाएं वीचैट एप पर ऑनलाइन आयोजित की जाती थीं। लेकिन भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद, मेरे विश्वविद्यालय ने एक और चीनी प्लेटफॉर्म डिंगटॉक का उपयोग करना शुरू कर दिया, लेकिन वह भी प्रतिबंधित हो गया।

बता दें कि ये छात्र 3 लाख रुपये से 4.5 लाख रुपये के बीच वार्षिक ट्यूशन फीस का भुगतान करते हैं। इसके अलावा, चीन की यात्रा पर अभी भी प्रतिबंध लगा हुआ है। वहीं इस मामले पर ISC के नेशनल कॉर्डिनेटर ने कहा कि, नेटवर्क  इश्यू के कारण हम लेक्चर अटेंड नहीं कर पाते हैं और इसके साथ ही बहुत सारी गड़बड़ी के कारण, हम कभी-कभी बेसिक डिटेल्स भी नहीं समझ पाते हैं।

जयपुर के निम्रत सिंह हार्बिन मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस सेकेंड ईयर के छात्र है। सिंह ने कहा कि मेरी यूनिवर्सिटी Tencent ऐप पर क्लासेज कंडक्ट कर रही है, लेकिन यह ऐप भारत में प्रतिबंधित है और इस वजह से हमें ऑनलाइन क्लासेज में शामिल होने में भी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुझे नहीं पता कि मैं कब रेगुलर क्लास अटेंड कर पाऊंगा।

भारत के विभिन्न संगठन अधिकारियों के साथ मुद्दों को उठाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दक्षिणी गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स (एसजीसीसीआई) के एक सदस्य मनीष कपाड़िया ने कहा कि, ‘गुजरात के छात्रों की ओर से, मैं और कुछ अन्य केंद्र सरकार, मंत्रियों के साथ इन छात्रों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं।’

टॅग्स :चीनएजुकेशनदिल्लीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला