लाइव न्यूज़ :

चीन का अंतरिक्ष यान नए अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा

By भाषा | Updated: June 17, 2021 15:09 IST

Open in App

जियुक्वान (चीन), 17 जून (एपी) चीन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ एक चीनी अंतरिक्ष यान तीन महीने के अपने अभियान की शुरूआत में देश के नये अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया है। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

शेंझाउ-12 यान बृहस्पतिवार को अंतरिक्ष के लिए रवाना होने के करीब छह घंटे बाद ‘तियान्हे’ अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ गया।

ये अंतरिक्ष यात्री प्रयोग करेंगे, उपकरणों की जांच करेंगे, उपकरणों की मरम्मत करेंगे और अगले साल दो प्रयोगशाला मॉड्यूल हासिल करने के लिए स्टेशन को उसके लिए तैयार करेंगे।

‘तियान्हे’ चीन द्वारा भेजा गया तीसरा और सबसे बड़ा अंतरिक्ष स्टेशन है।

यह अंतरिक्ष स्टेशन आकाश से चीन के लिए दुनिया पर नजर रखेगा और पुराने होते अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से प्रतिद्वंद्विता करेगा।

‘चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी’ (सीएमएसए) के अनुसार, चीन ने सातवीं बार अंतरिक्ष में अपने यात्री भेजे हैं, लेकिन अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जाने वाला यह पहला चीनी अभियान है। चीन ने इससे पहले करीब पांच साल पहले 2016 में किसी मानव को अंतरिक्ष में भेजा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल