लाइव न्यूज़ :

चीनी, रूसी सेना ने उत्तर पश्चिमी चीन में अभ्यास किया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 15:31 IST

Open in App

बीजिंग, 10 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान में अस्थिरता को लेकर अनिश्चितता के बीच चीनी और रूसी सैन्य बलों ने उत्तर पश्चिमी चीन में संयुक्त अभ्यास किया।

निंग्जिया हुई स्वायत्त क्षेत्र में इस अभ्यास में थल सेना और वायु सेना के सैनिक शामिल हैं और अभ्यास शुक्रवार तक जारी रहेगा। यह क्षेत्र शिनजियांग से लगा हुआ है, जहां चीन ने 10 लाख से अधिक उइगरों और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यकों को हिरासत में लिया है।

शिनजियांग अफगानिस्तान के साथ सीमा साझा करता है और चीन अपनी सीमा पर उस स्थिति में हिंसा फैलने के बारे में चिंतित है, यदि तालिबान अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में नियंत्रण कर लेता है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि अभ्यास सोमवार से शुरू हुआ था और इसका नेतृत्व सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्य ली जुओचेंग ने किया।

शिन्हुआ ने चीनी और रूसी अधिकारियों के हवाले से अपनी खबर में बताया, ‘‘अभ्यास का उद्देश्य चीनी और रूसी सेनाओं के बीच संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियानों को गहरा करना और अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता की संयुक्त रूप से रक्षा करने के लिए दोनों देशों के दृढ़ संकल्प और ताकत का प्रदर्शन करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें