लाइव न्यूज़ :

वायरस के बढ़ते मामलों के बीच चीनी प्रांत ने बढ़ाई पाबंदी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 15:47 IST

Open in App

बीजिंग, 18 जनवरी (एपी) कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से जूझ रहे चीन के एक प्रांत ने एक बार फिर से शादी, अंतिम संस्कार और अन्य पारिवारिक आयोजनों पर लोगों के जुटने को लेकर कड़ी पाबंदी लागू की है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपराधिक आरोप के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उच्च सुरक्षा वाले हेबेई प्रांत के उच्च न्यायालय द्वारा जारी किये गए नोटिस में विवरण नहीं दिया गया लेकिन यह कहा गया है कि संक्रमण के और प्रसार को रोकने के लिये सभी तरह के आयोजनों के नियमन का काम किया जा रहा है।

हेबेई में हाल के महीनों में चीन में संक्रमण के सबसे गंभीर मामले सामने आए हैं और फरवरी में लूनर न्यू इयर के अवकाश के दौरान संक्रमण के और प्रसार को रोकने के लिये उठाए गए कदमों के बीच यह नए उपाय लागू किये गए हैं।

अधिकारियों ने नागरिकों से यात्रा न करने के साथ ही स्कूलों को एक हफ्ते पहले ही बंद करने के आदेश दिये तथा बड़े पैमाने पर जांच भी की जा रही है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचसी) ने सोमवार को कहा कि हेबेई में 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 54 और मरीज सामने आए हैं जबकि उत्तरी प्रांत जिलिन में 30 मरीज और हीलोगजियांग में सात नए मरीज मिले हैं।

बीजिंग में संक्रमण के दो नए मरीज मिले और शहर की अधिकतर इमारतों व आवासीय परिसरों में प्रवेश से पहले संक्रमित नहीं होने का प्रमाण-पत्र दिखाए जाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना