लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति शी जिनपिंग का विरोध शुरू, काई शिया बोले-चीन और भारत में बढ़ा रहे टकराव, सीपीसी ने मुखर आलोचक को किया निष्कासित

By भाषा | Updated: August 19, 2020 14:35 IST

सेंट्रल पार्टी स्कूल की पूर्व प्रोफेसर काई शिया को निष्कासित कर दिया। स्कूल की वेबसाइट पर लगे एक नोटिस के हवाले से कहा गया कि काई (68) को इसलिए दंडित किया गया क्योंकि उन्होंने राजनीतिक समस्या पैदा करने वाले भाषण दिए।

Open in App
ठळक मुद्देनोटिस में कहा गया कि उनके भाषण काफी भड़काऊ किस्म के थे और उन्होंने पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन किया।काई ने अखबार को बताया कि वह सुरक्षित हैं और अमेरिका में हैं। हालांकि उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया।शी जिनफिंग चीन और भारत के बीच टकराव को बढ़ा रहे हैं और अपने फायदे तथा दबदबा बढ़ाने के लिए अमेरिका विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं।

बीजिंगः चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक मुखर आलोचक को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति पर आरोप लगाया था कि वह चीन के लोगों का आर्थिक और सामाजिक दिक्कतों से ध्यान भटकाने के लिए भारत और चीन के बीच विवाद को भड़का रहे हैं।

हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के मुताबिक कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) ने ‘‘भाषणों से देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए’’ सेंट्रल पार्टी स्कूल की पूर्व प्रोफेसर काई शिया को निष्कासित कर दिया। स्कूल की वेबसाइट पर लगे एक नोटिस के हवाले से कहा गया कि काई (68) को इसलिए दंडित किया गया क्योंकि उन्होंने राजनीतिक समस्या पैदा करने वाले भाषण दिए।

नोटिस में कहा गया कि उनके भाषण काफी भड़काऊ किस्म के थे और उन्होंने पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन किया। काई ने अखबार को बताया कि वह सुरक्षित हैं और अमेरिका में हैं। हालांकि उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया।

ब्रिटेन के ‘गार्डियन’ अखबार को जून में एक साक्षात्कार में काई ने कहा था कि शी जिनफिंग चीन और भारत के बीच टकराव को बढ़ा रहे हैं और अपने फायदे तथा दबदबा बढ़ाने के लिए अमेरिका विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। सेंट्रल पार्टी स्कूल से निलंबित की गईं प्रोफेसर काई शिया ने कहा है कि राष्ट्रपति के हाथों में बेलगाम सत्ता रहने से चीन दुनिया का दुश्मन बन गया है।

चीन के धनाढ्य वर्गों और सीनियर अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए बने सेंट्रल पार्टी स्कूल की पूर्व प्रोफेसर ने शी जिनपिंग पर आरोप लगाया है कि उनकी नीतियां देश को खत्म कर रही हैं. प्रोफेसर काई ने अपनी सुरक्षा के ख्याल से चीन को छोड़ दिया है। सेंट्रल पार्टी स्कूल ने कहा कि उनकी टिप्पणी ने देश की साख को नुकसान पहुंचाया और इससे गंभीर राजनीतिक समस्याएं पैदा हुईं।

अंग्रेजी अखबार द गार्जियन से उन्होंने कहा कि वे देश से निर्वासित होकर खुश हैं. काई शिया ने कहा, " शी के शासनकाल में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी चीन के लिए प्रगति की ताकत नहीं रह गई है, वास्तव में ये लोग चीन के विकास के लिए बाधक बन गए हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि सिर्फ मैं ही नहीं हूं जो पार्टी छोड़ना चाहती हूं, कई लोग हैं जो पार्टी छोड़ना चाहेंगे। मैंने कई साल पहले पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था जब मेरे बोलने के लिए जगह नहीं बची थी।"

टॅग्स :चीनशी जिनपिंगअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पजम्मू कश्मीरलद्दाखनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला