लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन को वीडियो लिंक के जरिए संबोधित करेंगे चीन के राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: October 29, 2021 11:49 IST

Open in App

बीजिंग, 29 अक्टूबर (एपी) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं से वीडियो लिंक के माध्यम से वार्ता करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) और जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार अन्य औद्योगिक गैसों के सबसे बड़े स्रोत चीन को लेकर दुनियाभर के देश कयास लगा रहे थे कि शी रविवार से शुरू होने वाली बैठक में क्या भूमिका निभाएंगे।

शी 2020 में कोविड-19 वैश्विक महामारी शुरू होने से पहले से ही विदेश यात्राओं से बच रहे हैं। चीन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लक्ष्यों संबंधी दस्तावेज बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से दाखिल किये, जिसमें 2030 से पहले सीओ2 उत्सर्जन के चरम तक पहुंचने और 2060 तक ‘कार्बन तटस्थता’ प्राप्त करने या उत्सर्जित कार्बन को अवशोषित करने के लिए जंगलों और अन्य उपायों का उपयोग करने का संकल्प शामिल है।

इस दस्तावेज में शी द्वारा पूर्व में घोषित लक्ष्यों को शामिल किया है, लेकिन कोई अतिरिक्त लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!