लाइव न्यूज़ :

चीनी राष्ट्रपति ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: September 30, 2021 11:08 IST

Open in App

बीजिंग, 30 सितंबर (एपी) चीन के नेता शी चिनफिंग ने कम्युनिस्ट पार्टी का शासन स्थापित करने के संघर्ष में शहीद हुए लोगों को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी।

शी और पार्टी की शक्तिशाली पोलितब्यूरो स्थायी समिति के छह अन्य सदस्यों ने थियानमेन चौक में ‘पीपुल्स हीरोज’ स्मारक पर सेना के बैंड की धुनों के बीच श्रद्धांजलि दी। इस समिति में सरकार तथा सेना के अनुभवी नेता शामिल हैं।

राष्ट्रपति शी ने इस दौरान कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि प्रधानमंत्री ली केकियांग बृहस्पतिवार शाम को एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

शहीद दिवस कार्यक्रम दिखाता है कि पीपुल्स रिपब्लिक की 1949 में स्थापना करने वाले माओ जेदोंग के बाद अपने आप को चीन का सबसे शक्तिशाली नेता स्थापित करने के बाद शी कम्युनिस्ट परंपराओं को कितना महत्व देते हैं। इस साल शहीद दिवस समारोह 1921 में पार्टी की स्थापना के शताब्दी जश्न समारोह के साथ मनाया जा रहा है।

शहीद दिवस समारोह के लिए थियानमेन चौक और आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया। चीन के राष्ट्रगान और एक मिनट के मौन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। चीन के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद दिवस मनाया जाता है। चीन में राष्ट्रीय दिवस 10 दिन के अवकाश के साथ शुरू होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब