लाइव न्यूज़ :

चीन के राष्ट्रपति ने अफ्रीकी नेताओं को कर्ज माफी, कोविड टीके की पेशकश की

By भाषा | Updated: November 29, 2021 23:28 IST

Open in App

बीजिंग, 29 नवंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को एक बैठक में अफ्रीका में कोविड-19 रोधी टीके की एक अरब खुराके देने, कर्ज माफी और आठ लाख नौकरियों के सृजन सहित कई प्रोत्साहन की पेशकश की।

अफ्रीका में अमेरिका के प्रभाव को चुनौती देने की कवायद के मद्देनजर चीन द्वारा ये घोषणाएं की गईं। चिनफिंग ने अफ्रीकी नेताओं से कहा कि चीन नस्लवाद और आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करने में हमेशा उनका साथ देता है।

राष्ट्रपति चिनफिंग ने वीडियो लिंक के माध्यम से चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के आठवें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम दोनों आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप, नस्लीय भेदभाव और एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करते हैं।’’

चिनफिंग ने कहा, ‘‘2022 तक अफ्रीकी आबादी के 60 प्रतिशत को टीका लगाने के लक्ष्य को हासिल करने में अफ्रीकी संघ (एयू) की मदद करने के लिए मैं घोषणा करता हूं कि चीन अफ्रीका को टीके की एक अरब खुराक प्रदान करेगा। इसके तहत 60 करोड़ खुराक दान के रूप में आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा 40 करोड़ खुराक चीनी कंपनियों और संबंधित अफ्रीकी देशों द्वारा संयुक्त उत्पादन जैसे माध्यमों से आपूर्ति की जाएगी।’’

चिनफिंग ने कहा कि चीन अफ्रीकी देशों के लिए 10 चिकित्सा और स्वास्थ्य परियोजनाएं शुरू करेगा और 1,500 चिकित्सा कर्मियों और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों को अफ्रीका भेजेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो