लाइव न्यूज़ :

भविष्य के युद्धों में बढ़त के लिए चीनी राष्ट्रपति ने सेना में युवा प्रतिभाओं की भर्ती पर जोर दिया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 17:55 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 29 नवंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सशस्त्र बलों के तेजी से आधुनिकीकरण में मदद करने और भविष्य में युद्ध जीतने के लिए नयी प्रतिभाओं की भर्ती की जरूरत पर जोर दिया है। सेना द्वारा अग्रिम पंक्ति के पदों के लिए तीन लाख कर्मियों को भर्ती करने की प्रतिबद्धता जताए जाने की खबरों के बीच यह जानकारी सामने आयी है।

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के अलावा सेना का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार से रविवार तक आयोजित सैन्य प्रतिभा संबंधी कार्यों पर आधारित एक सम्मेलन में कहा कि प्रतिभा ही उच्च गुणवत्ता के साथ चीनी सशस्त्र बलों की प्रगति, सैन्य प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल करने और भविष्य के युद्धों में बढ़त लेने की कुंजी है।

चीनी सेना 209 अरब डॉलर के वार्षिक सैन्य बजट के साथ तेजी से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रही है। साथ ही संगठनात्मक सुधार के अलावा वह आधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस भी हो रही है।

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार, शी ने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 2027 में होने वाले शताब्दी वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के वास्ते ठोस समर्थन देने के लिए नयी प्रतिभाओं की जरूरत है।

राष्ट्रपति ने कहा, ''लड़ने व जीतने की क्षमताओं को मजबूत करना सैन्य प्रतिभा का प्रारंभिक बिंदु और अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।''

उन्होंने सैन्य कर्मियों के वैज्ञानिक ज्ञान और आधुनिक युद्ध जीतने की उनकी क्षमता में सुधार के उद्देश्य से तकनीकी जानकारी में सुधार के लिए प्रयास किए जाने का भी आह्वान किया।

इस बीच, हांगकांग के 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' ने सोमवार को अपनी खबर में बताया कि चीनी सेना ने युवा पेशेवरों को पीएलए में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के मद्देनजर अग्रिम पंक्ति की भूमिकाओं के वास्ते तीन लाख सैनिकों के लिए संसाधनों में वृद्धि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल