लाइव न्यूज़ :

चीनी, पाक, अफगान विदेश मंत्रियों ने अफगानिस्तान में ‘नरम मुस्लिम नीति’ की वकालत की

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:34 IST

Open in App

बीजिंग, चार जून चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने इस बात पर जोर दिया है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद देश को एक ‘नरम मुस्लिम नीति’ का अनुसरण करना चाहिए। तालिबान की वापसी तथा उसके शिनजियांग प्रांत पर संभावित असर को लेकर चीन की बढ़ती चिंता के बीच यह सिफारिश की गयी है।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमार और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस से चीन प्रायोजित चौथी त्रिपक्षीय बैठक में भाग लिया।

वांग ने पिछले महीने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ फोन पर बात की थी।

त्रिपक्षीय वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त वक्तव्य में कहा गया, ‘‘तीनों पक्षों ने अफगानिस्तान में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के महत्व पर जोर दिया और अफगानिस्तान में सभी पार्टियों से समग्र संघर्ष-विराम की जल्द घोषणा का आह्वान किया ताकि इस्लामी गणराज्य अफगानिस्तान और तालिबान के बीच बातचीत के लिए आवश्यक हालात पैदा किये जा सकें।’’

उन्होंने वहां सुरक्षा परिदृश्य के बिगड़ने से तथा आतंकी ताकतों की वापसी को रोकने के लिए अफगानिस्तान से विदेशी सैनिकों की क्रमिक वापसी का आह्वान किया है।

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने एक रिपोर्ट में कहा कि तीनों देशों ने इस बात पर जोर दिया कि अफगान मुद्दे के समाधान में ‘अफगान के स्वामित्व वाले तथा अफगानिस्तान के नेतृत्व में’ का सिद्धांत पूरी तरह झलकना चाहिए। इसमें अफगानिस्तान के स्वतंत्र, संप्रभु और तटस्थ देश बनने का समर्थन होना चाहिए, एक नरम मुस्लिम नीति का अनुसरण होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा