लाइव न्यूज़ :

चीन के सांसदों ने हांगकांग पर नियंत्रण कड़ा करने पर सहमति जताई

By भाषा | Updated: March 11, 2021 17:24 IST

Open in App

बीजिंग,11 मार्च (एपी) चीन की प्रतीकात्मक संसद ने कम्युनिस्ट पार्टी के उस नवीनतम कदम का समर्थन किया जिसमें हांगकांग के क्षेत्रीय शासकों के चुनाव में वहां की जनता की भूमिका को कम करके नियंत्रण को मजूबत करने की बात कही गई है।

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) में इस बदलाव के पक्ष में 2,895 वोट डाले गए वहीं एक सदस्य ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। किसी भी सदस्य ने विरोध में मतदान नहीं किया। यह मतदान उस बदलाव के समर्थन में किया गया है जो जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की संख्या कम करते हुए बीजिंग समर्थित समिति को हांगकांग के और सांसदों को नियुक्त करने का अधिकार देगी।

एनपीसी के सदस्यों की नियुक्ति पार्टी करती है और ये सदस्य पार्टी की योजनाओं को ध्वनिमत से अथवा बहुमत से पारित करते हैं।

मतदान की प्रक्रिया ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल’ में हुई और इस दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग और पार्टी के अन्य नेता वहां माजूद थे।

एनपीसी के पास वास्तव में कोई अधिकार नहीं होता लेकिन पार्टी इसकी संक्षिप्त सालाना बैठक का इस्तेमाल सरकार की योजनाओं और अहम निर्यणों को सार्वजनिक करने के लिए करती है।

बृहस्पतिवार को ही एनपीसी ने सत्तारूढ़ दल के नए पंचवर्षीय विकास के मसौदे को भी मंजूरी दी।

हांगकांग के संबंध में जो बदलाव किए गए हैं उनमें 1,500 सदस्यीय चुनाव समिति क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी का और 90 सदस्यीय संसद के लिए ‘‘ अपेक्षाकृत बड़ी’’ संख्या में सदस्यों का चुनाव करेगा।

इससे पहले ‘हांगकांग न्यूज’ ने अपनी एक खबर में कहा था कि चुनाव आयोग एक तिहाई सांसदों का चुनाव करेगा।

एनपीसी की शासकीय स्थाई समिति के अध्यक्ष ली झानशू ने कहा,‘‘ सभी प्रतिनिधि राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास के हितों की रक्षा के लिए तथा हांगकांग में संवैधानिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदलावों पर राजी हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें