लाइव न्यूज़ :

चीनी सेना ने अमेरिका को विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया, इराक, सीरिया, लीबिया में कार्रवाई, आठ लाख से ज्यादा लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 14, 2020 15:16 IST

चीनी सैन्य घटनाक्रम एवं लक्ष्यों पर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की ओर से अमेरिकी कांग्रेस को वार्षिक तौर पर दी जाने वाली रिपोर्ट दो सितंबर को जारी गई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सेना के लक्ष्यों से अमेरिका के राष्ट्रीय हितों और अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था की सुरक्षा के लिए गंभीर निहितार्थ होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के लक्ष्यों तथा और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और चीन के 1.4 अरब लोगों के बीच संबंधों को तोड़ती-मरोड़ती है।क्षेत्रीय अशांति भड़काने वाला, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को तोड़ने वाला और विश्व शांति को बर्बाद करने वाला अमेरिका है।अमेरिका की कार्रवाइयों की वजह से आठ लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

बीजिंगः चीन के रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका को वैश्विक व्यवस्था और विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। चीन की यह टिप्पणी उसकी सैन्य महत्वाकांक्षा को लेकर आई अमेरिकी रिपोर्ट के जवाब में आई है।

चीनी सैन्य घटनाक्रम एवं लक्ष्यों पर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की ओर से अमेरिकी कांग्रेस को वार्षिक तौर पर दी जाने वाली रिपोर्ट दो सितंबर को जारी गई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सेना के लक्ष्यों से अमेरिका के राष्ट्रीय हितों और अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था की सुरक्षा के लिए गंभीर निहितार्थ होंगे।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू क्यान ने रविवार को कहा कि यह रिपोर्ट चीन के लक्ष्यों तथा और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और चीन के 1.4 अरब लोगों के बीच संबंधों को तोड़ती-मरोड़ती है। उन्होंने कहा, “ बीते कई सालों में ऐसे सबूत आए हैं जो दिखाते हैं कि क्षेत्रीय अशांति भड़काने वाला, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को तोड़ने वाला और विश्व शांति को बर्बाद करने वाला अमेरिका है।’’

अमेरिका की कार्रवाइयों की वजह से आठ लाख से ज्यादा लोगों की मौत

प्रवक्ता ने कहा कि बीते दो दशक में इराक, सीरिया, लीबिया और अन्य देशों में अमेरिका की कार्रवाइयों की वजह से आठ लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, “अपने आप को देखने के बजाय, अमेरिका ने एक रिपोर्ट जारी की जो चीन के सामान्य रक्षा और सैन्य ढ़ाचे पर झूठी टिप्पणी करती है।“

क्यान ने बयान में कहा, “ हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह चीन के रक्षा और सैन्य ढ़ांचे को निष्पक्षता और तर्कसंगत ढंग से देखे तथा झूठे और संबंधित रिपोर्टें जारी करने से बचे और द्विपक्षीय सैन्य संबंधों के स्वस्थ विकास की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।" डेढ सौ से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय ने पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) की तकनीकी क्षमता, सिद्धांतों और लक्ष्यों का परीक्षण किया है।

टॅग्स :चीनशी जिनपिंगडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल