लाइव न्यूज़ :

चीनी नेता, शी का दर्जा बढ़ाने के लिए आधिकारिक इतिहास कर रहे तैयार

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:22 IST

Open in App

बीजिंग, 11 नवंबर (एपी) चीनी नेता राजनीतिक इतिहास जारी करने की तैयारी कर रहे हैं जो राष्ट्रपति शी चिनफिंग के कद को, सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सर्वाधिक महत्वपूर्ण हस्तियों के बराबर दर्जा देगा । इसके साथ ही चिनफिंग के अगले कार्यकाल के लिए आधार तैयार करेगा।

पार्टी की केंद्रीय समिति के करीब 200 सदस्यों की बैठक बृहस्पतिवार को संपन्न हुई जिसमें कम्युनिस्ट पार्टी की ‘ अहम उपलब्धियों और ऐतिहासिक अनुभवों’पर विचार किया गया।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के 100 साल के इतिहास में इस तरह का यह केवल तीसरा बयान होगा। पहली बार ऐसा बयान माओ त्से तुंग के नेतृत्व में वर्ष 1949 में देश की सत्ता पर कब्जा होने के अवसर पर जारी किया गया था जबकि दूसरी बार तंग श्याओपिंग के लिए जारी किया गया था जिन्होंने चीन को आर्थिक केंद्र में तब्दील कर दिया था।

शी के तहत इसी तरह का बयान जारी करना इस बात की पुष्टि करेगा कि उनके पास पर्याप्त शक्ति होगी जिसके जरिये वह दो दशक से चली परंपरा को नजर अंदाज कर सकते हैं। पंरपरा के मुताबिक उन्हें पार्टी महासचिव पद से पांच साल का दूसरा कार्यकाल अगले साल समाप्त होने पर पद छोड़ना पड़ता।

पार्टी ने शी के राष्ट्रपति बने रहने देने के लिए वर्ष 2018 में कार्यकाल की सीमा हटा दी थी, जो उनके सत्ता में बने रहने की मंशा को इंगित करता है।

माना जा रहा है कि ऐतिहासिक भाषण में पार्टी के शासन के अधीन चीन के आर्थिक विकास की उपलब्धि को प्रस्तुत किया जाएगा और बहुत संभव है कि कम्युनिस्ट पार्टी के सत्ता में आने के शुरुआती दशकों में हुई हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की शिकायतों को नजर अंदाज कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा