लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम आबादी को लेकर चीन सरकार का बड़ा फैसला, मिटाए जाएंगे इस्लामिक प्रतीकों के नामोनिशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2019 20:42 IST

चीन में यह सिलसिला 2009 से शुरू हुआ। जब चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों और चीनी नागरिकों के बीच दंगे भड़क गए थे।

Open in App

मुस्लिम आबादी को लेकर चीन प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के बाद चीनी प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। देश की राजधानी बीजिंग में इस्लामी प्रतीक व उनके नामों निशान मिटाए जा रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन सरकार ने यहां की रेस्टोरेंट, फूड स्टाल, अरबी में लिख शब्द और अन्य इस्लामिक प्रतीकों का नामो-निशान मिटाने का आदेश दिया है। 

न्यूज 18 वेबसाइट में छपी एक खबर के मुताबिक बीजिंग में एक अधिकारी ने एक दुकानदार को अरबी में लिखा हलाल शब्द हटाने के लिए कहा। दुकानदार ने जब तक वह शब्द हटा नहीं लिया अधिकारी वहीं मौजूद रहा। हालांकि इसकी शुरुआत 2016 में हो गई थी। 

मालूम हो कि साल 2016 में चीन ने अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक मुहिम चलाई थी। इस मुहिम के तहत अरबी भाषा और इस्लामिक तस्वीरों को हटाया जा रहा था। इस मुहिम के जरिए देश की कई मस्जिदों पर मध्य-पूर्वी शैली के गुंबदों को तोड़कर उन्हें चीनी शैली के पगोडा में तब्दील किया जा रहा है। 

बता दें कि चीन में 2 करोड़ मुस्लिम रहते हैं। यह अभियान सिर्फ मुस्लिमों के खिलाफ नहीं चलाया जा रहा है, बल्कि चर्चों पर भी प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।

दरअसल, चीन में यह सिलसिला 2009 से शुरू हुआ। जब चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों और चीनी नागरिकों के बीच दंगे भड़क गए थे। इसके बाद चीन ने आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया, जिसमें आरोप लगा कि सरकार मुस्लिमों पर अत्याचार कर रही है

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला