लाइव न्यूज़ :

चीन की गेमिंग कंपनी टेनसेंट बच्चों के गेम खेलने की अवधि घटाएगी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:35 IST

Open in App

हांगकांग, तीन अगस्त (एपी) चीन की सबसे बड़ी गेमिंग कंपनी टेनसेंट होल्डिंग्स ने मंगलवार को कहा कि वह बच्चों के गेम खेलने की अवधि घटाएगी और 12 साल से कम उम्र के बच्चों के ‘‘इन-गेम खरीददारी’’ करने पर प्रतिबंध लगाएगी।

सरकारी मीडिया के एक आलेख में गेम को ‘‘दिमागी अफीम’’ बताये जाने पर कंपनी ने यह कदम उठाया है।

उल्लेखनीय है कि ‘‘इन-गेम खरीदारी’’ का तात्पर्य उन वस्तुओं या प्वाइंट से है, जिसे गेम खेलने वाला व्यक्ति वर्चुअल जगत में उपयोग करने के लिए खरीद सकता है, ताकि वह किसी किरदार को शक्तिशाली बना सके या अपना रोमांच बढ़ा सके।

चीनी की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ से संबद्ध इकोनॉमिक इन्फॉरमेशन डेली द्वारा एक आलेख प्रकाशित किये जाने के बाद शेयर बाजार में अपना स्टॉक 11 प्रतिशत लुढ़कने के बाद कंपनी ने बच्चों के गेम खेलने की अवधि घटाने का वादा किया।

आलेख में कंपनी के काफी लोकप्रिय गेम ‘ऑनर ऑफ किंग्स’ का जिक्र किया गया है, जिसकी बच्चों को लत लग गई है। साथ ही, जिक्र किया कि एक छात्र ने कहा है कि वह दिन में आठ घंटे गेम खेलता है। हालांकि, ऑनलाइन आलेख को कुछ घंटे बाद अखबार की वेबसाइट से हटा लिया गया।

अखबार ने कहा, ‘‘दिमागी अफीम अरबों डॉलर का उद्योग बन गया है। लेकिन किसी भी उद्योग को एक पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए विकसित होने की इजाजत नहीं देनी चाहिए।’’

कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वह बच्चों के लिए गेम खेलने की अवधि सामान्य दिनों के लिए घटा कर एक घंटे और छुट्टियों के दौरान दो घंटे प्रति दिन सीमित कर देगी।

चीनी कानून के तहत 18 साल से कम आयु का कोई उपयोगकर्ता दिन में अधिकतम डेढ़ घंटा गेम खेल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना