लाइव न्यूज़ :

चीन के विदेश मंत्री वांग यी एससीओ की बैठक में समकक्षों से मिलेंगे : अधिकारी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:01 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 13 जुलाई चीन के विदेश मंत्री वांग यी ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में एससीओ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के आठ सदस्य देशों चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक मंगलवार और बुधवार को दुशान्बे में आयोजित हो रही है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने यहां मीडिया ब्रीफिंग में वांग और विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘वांग एससीओ सम्मेलन के लिए राजनीतिक तैयारियों के वास्ते बड़े अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों, मौजूदा स्थिति में एससीओ के सहयोग के विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आपका विशिष्ट प्रश्न है तो इंतजार कीजिए। हम जल्द ही विवरण जारी करेंगे।’’

एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक 16-17 सितंबर को दुशान्बे में आयोजित होने वाले नेताओं के सम्मेलन से पहले आयोजित की जा रही है।

एससीओ के विदेश मंत्रियों की बुधवार को बैठक के बाद अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर एससीओ-अफगानिस्तान संपर्क समूह की बैठक भी हो सकती है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमार को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अफगानिस्तान एससीओ में बेलारूस, ईरान और मंगोलिया के साथ पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हैं।

जयशंकर और वांग ने पिछले साल सितंबर में एससीओ की बैठक से इतर मॉस्को में मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने पूर्वी लद्दाख में पिछले साल मई से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों सेनाओं के बीच सैन्य गतिरोध को समाप्त करने के लिए पांच-सूत्री योजना पर सहमति जताई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला