चीन के विदेश मंत्री वांग ने कंबोडिया को 1.75 अरब युआन के मदद की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 12, 2021 21:48 IST2021-09-12T21:48:05+5:302021-09-12T21:48:05+5:30

Chinese Foreign Minister Wang announces 1.75 billion yuan in aid to Cambodia | चीन के विदेश मंत्री वांग ने कंबोडिया को 1.75 अरब युआन के मदद की घोषणा की

चीन के विदेश मंत्री वांग ने कंबोडिया को 1.75 अरब युआन के मदद की घोषणा की

नोम पेन्ह, 12 सितंबर (एपी) कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने रविवार को कहा कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने उनके देश को 1.75 अरब युआन (27.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की सहायता देने की घोषणा की है । यी फिलहाल कंबोडिया की यात्रा पर हैं ।

वांग ने हुन सेन और अन्य अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की जिसमें कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई, व्यापार, निवेश, शिक्षा और सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा हुई।

कंबोडिया के विदेश मंत्रालय ने पहले बताया था कि रविवार और सोमवार को होने वाली वांग की बैठकों में साझा हित वाले क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

चीन, कंबोडिया का सबसे बड़ा निवेशक और सबसे करीबी राजनीतिक साझेदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chinese Foreign Minister Wang announces 1.75 billion yuan in aid to Cambodia

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे