लाइव न्यूज़ :

चीनी दूतावास चीनी कंपनी के कर्मचारियों’ को ‘शिक्षित करे, सेना की तरह वर्दी नहीं पहने : श्रीलंका

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:11 IST

Open in App

कोलंबो, 30 जून एक असमान्य कदम उठाते हुए श्रीलंका के रक्षा सचिव ने यहां मौजूदा चीनी दूतावास से कहा कि वह हम्बनटोटा के जलाशय में तलकर्षण का काम कर रहे चीनी निजी कंपनी के कर्मचारियों को सिखाए कि वे भविष्य में सेना जैसी मिलती जुलती वर्दी नहीं पहने। बता दें कि हम्बनटोटा सत्तारूढ़ राजपक्षे परिवार का गृहनगर है।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंकाई मीडिया ने हाल में खबर दी थी कि चीनी कर्मचारी चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों की तरह वर्दी पहन रहे हैं। ये कर्मचारी द्विपीय देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित ‘तिस्सामहरामा वेवा’ जलाशय को साफ करने के असैन्य कार्य के दौरान वहां टहलते नजर आए जिससे चिंता बढ़ी।

इस खबर पर संज्ञान लेते हुए श्रीलंका के रक्षा सचिव जनरल (अवकाश प्राप्त) कमल गुनारत्ने ने श्रीलंका स्थित चीनी दूतावास से जानकारी प्राप्त की और मिशन से आह्वान किया कि वह ‘‘ संबंधित नियोक्ता को शिक्षित करे कि उसके कर्मी भविष्य में सेना की तरह छद्मावरण वाली वर्दी पहनने से बचे।’’

यहां मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘रक्षा मंत्रालय ने स्थानीय निजी कंपनी को भी भविष्य में ऐसी घटना से बचने को कहा है।’’ रक्षामंत्रालय ने बताया कि गुनारात्ने ने दक्षिण प्रांत के वरिष्ठ पुलिस उप महानिरीक्षक को भी इस तरह की किसी कोशिश को रोकने को कहा है।

विज्ञप्ति के मुताबिक चीनी दूतावास ने ‘पुष्टि’ की है कि कर्मचारी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सदस्य नहीं है और कंपनी ने स्वयं अपने कर्मचारियों के लिए यह वर्दी अनुमोदित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?