लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन ने कहा- साल के अंत तक अपने चिकित्सकों को लगा सकता है कोविड-19 का टीका

By भाषा | Updated: April 21, 2020 13:33 IST

कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से ही हुई थी। चीन में सोमवार तक संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 82,758 हो गए। हालांकि अब उसने कहा है कि इस साल के अंत तक उसकी कोरोना वायरस का टीका देश के चिकित्सकों को लगाने की योजना है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर चीन में भी चल रहा तेजी से कामचीन में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 11 नए मामले आए, हालांकि किसी मौत की खबर नहीं आई

चीन की देश के चिकित्सकों को इस साल के अंत तक कोरोना वायरस का टीका लगाने की योजना है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के दौरान उनकी रक्षा हो सके। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को बताया कि चीन में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 11 नए मामलों की पुष्टि हुई और एक भी संक्रमित व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

उसने बताया कि 11 नए मामलों में से चार विदेश से आए संक्रमित लोगों के मामले हैं। चीन में सोमवार तक संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 82,758 हो गए। आयोग ने बताया कि सोमवार को किसी संक्रमित व्यक्ति की मौत नहीं हुई। देश में इस बीमारी से 4,632 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा देश में 37 ऐसे नए मामले भी सामने आए हैं जिनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है लेकिन उनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं।

हालांकि चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों को आशंका है कि सैकड़ों चीनी नागरिक विदेशों से लौट रहे हैं, ऐसे में यह बीमारी चीन में दोबारा जोर पकड़ सकती है। चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञ झांग वेनहोंग ने कहा कि इस साल नवंबर में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ सकते हैं लेकिन तब तक देश इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हो गया होगा।

चीनी रोग नियंणत्र एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के निदेशक गाओ फु ने कहा कि आपात स्थिति में कुछ चीनी चिकित्सकों को कोरोना वायरस से बचने के लिए टीके भी लगाए जा सकते हैं। सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने फु के हवाले से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हम सभी के संयुक्त प्रयास से हम इस संक्रमण से बचने के लिए टीका विकसित कर सकते हैं।’’ चीन ने कोविड-19 संबंधी टीके के नैदानिक परीक्षण के लिए तीन उम्मीदवारों को मंजूरी दी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला