लाइव न्यूज़ :

चीन के रक्षा मंत्री का अगले सप्ताह श्रीलंका दौरा

By भाषा | Updated: April 22, 2021 20:29 IST

Open in App

कोलंबो, 22 अप्रैल चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगहे तीन दिवसीय यात्रा पर अगले सप्ताह श्रीलंका पहुंचेंगे और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे एवं प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात करेंगे।

श्रीलंका सरकार के सूचना विभाग ने बताया कि जनरल वेई 27 अप्रैल को कोलंबो पहुंचेंगे और कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद वह देश का दौरा करनेवाले चीन के उच्च स्तर के दूसरे अधिकारी होंगे। अक्टूबर में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के उपाध्यक्ष यांग जिएची ने द्वीपीय देश की यात्रा की थी।

इसने कहा कि जनरल वेई श्रीलंकाई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

चीन के रक्षा मंत्री की द्वीपीय देश की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब श्रीलंका का उच्चतम न्यायालय चीन द्वारा बनाए जा रहे विवादित बंदरगाह शहर की प्रशासनिक इकाई की संवैधानिकता पर अगले सप्ताह के शुरू में अपना निर्णय दे सकता है।

कोलंबो पोर्ट सिटी संबंधी प्रस्तावित विवादास्पद कानून के खिलाफ विपक्षी दलों, नागरिक समाज के लोगों और श्रमिक यूनियनों की ओर से कई याचिकाएं दायर की गई हैं।

याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि 1.4 अरब डॉलर की परियोजना देश की संप्रभुता, संविधान और श्रम अधिकारों का उल्लंघन करती है।

वे चाहते हैं कि संबंधित कानून पर जनमत संग्रह कराया जाए।

श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यों की पीठ ने सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं सदानंद डेट? NIA प्रमुख को भेजा गया वापस, संभाल सकते हैं महाराष्ट्र के DGP का पद

भारतVinod Kumar Shukla passes away: प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन

भारतUP: विधानसभा परिसर में सपा विधायकों ने ट्रैक्टर और गन्ने के साथ किया प्रदर्शन

भारतजूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में खेलों का विकास हमारी प्राथमिकताः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भारतभाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, किया गया भव्य स्वागत, कहा- बिहार की जीत बंगाल से केरल तक जाएगा यह निश्चित है

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगर भारत ने बांग्लादेश की तरफ बुरी नज़र से देखने की हिम्मत की...': पाकिस्तानी लीडर की युद्ध की धमकी, VIDEO

विश्वढाका में ‘प्रोथोम आलो’ और ‘द डेली स्टार’ कार्यालयों में तोड़फोड़-आगजनी, बांग्लादेशी पत्रकारों ने कहा-अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अब मुख्य मुद्दा नहीं, जीवित रहने का अधिकार खतरे में

विश्व2021 में चीन छोड़कर हांगकांग, इक्वाडोर और बहामास होते हुए छोटी नाव से फ्लोरिडा पहुंचा गुआन हेंग?, शिनजियांग के निरोध केंद्रों का गुप्त रूप से वीडियो यूट्यूब पर जारी कर चीनी सच को दिखाया?

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

विश्वBondi Beach attack: नफरत की आग में घी किसने डाला?, 45 दिनों में यहूदी विरोधी 365 से ज्यादा घटनाएं