लाइव न्यूज़ :

चीन की अदालत ने कनाडा के व्यक्ति की मौत की सजा के खिलाफ अपील खारिज की

By भाषा | Updated: August 10, 2021 14:00 IST

Open in App

बीजिंग, 10 अगस्त (एपी) चीन की अदालत ने मादक पदार्थ मामले में सजा के खिलाफ कनाडा के एक व्यक्ति की अपील मंगलवार को खारिज कर दी। कनाडा के वैंकूवर में हिरासत में ली गई प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवेई की एक अधिकारी की रिहाई को लेकर दबाव बनाने की कोशिश के तहत इस व्यक्ति की सजा को मृत्युदंड में बदल दिया गया था।

कनाडा सरकार ने इस फैसले की निंदा की है और चीन से रॉबर्ट शेलेनबर्ग को क्षमादान देने की अपील की है। व्यक्ति को एक दिसंबर 2018 को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसकी 15 साल की सजा को बढ़ाकर मृत्युदंड में बदल दिया गया था। चीन ने मेंग की रिहाई को लेकर दबाव बनाने के लिए अलग-अलग मामलों में कनाडा के दो अन्य नागरिकों पूर्व राजनयिक माइकल कोवरिग और उद्यमी माइकल स्पावर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

लियाओनिंग प्रांत की एक अदालत ने शेलेनबर्ग की अपील को खारिज कर दिया। अदालत ने एक बयान में कहा कि यह सजा बिल्कुल उचित है और निचली अदालत ने सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया। मामले को पुनर्विचार के लिए चीनी सुप्रीम कोर्ट के पास भेजा गया है।

बीजिंग में कनाडा के राजदूत डोमिनिक बार्टन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम कड़े शब्दों में फैसले की निंदा करते हैं और चीन से रॉबर्ट को क्षमादान देने की अपील करते हैं।’’ उन्होंने दंड को ‘‘क्रूर और अमानवीय’’ बताते हुए इसकी निंदा की। उत्तर पूर्वी शहर शेनयांग में अदालत में सुनवाई के दौरान उपस्थित रहे बार्टन ने फोन पर कहा, ‘‘उनकी पुनर्विचार याचिका और सजा पर सुनवाई मनमानी थी।’’

अदालत के अनुसार शेलेनबर्ग को 222 किलोग्राम मादक पदार्थ की तस्करी के जुर्म में दोषी ठहराया गया था। नवंबर 2018 में उन्हें 15 वर्ष की सजा हुई थी और जनवरी 2019 में उनकी सजा को मृत्युदंड में बदल दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया और फिलीपीन के साथ कनाडा उन देशों के समूह में शामिल हो गया है जो अपने नागरिकों की गिरफ्तारी, व्यापार में बहिष्कार और राजनीतिक विवादों को लेकर चीन से दबाव का सामना कर रहे हैं। चीन में गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर अमेरिका और अन्य देशों की सरकारों ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है।

बार्टन ने बताया कि वह स्पावर को देखने के लिए मंगलवार के बाद उत्तर पूर्वी शहर की यात्रा करेंगे। स्पावर के मामले में फैसले की संभावित तिथि के बारे में पूछे जाने पर बार्टन ने कहा, ‘‘हमें लगता है फैसला कल आएगा।’’ कोवरिग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में हमें अब तक कोई संकेत नहीं मिला है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या इन तीनों मामलों का संबंध मेंग से जुड़ा है, इस पर बार्टन ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता, यह संयोग है क्योंकि ये सब तभी हो रहा है जब वैंकूवर में घटनाक्रम चल रहा है।’’ राजदूत ने बताया कि कनाडा के राजनयिकों ने फैसले के बाद शेलेनबर्ग से बात की, हालांकि इस संबंध में उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। बार्टन के अनुसार अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के राजनयिक सुनवाई के दौरान उपस्थित थे। उन्होंने कनाडा के प्रति समर्थन जताने के लिए अन्य सरकारों का शुक्रिया अदा किया।

हुआवेई की मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) मेंग वानझोऊ को ईरान के साथ संभावित कारोबारी सौदे को लेकर अमेरिका द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद हिरासत में लिया गया था। कनाडा के दो अन्य नागरिकों फैन वेई और जू वेइहोंग को भी 2019 में मादक पदार्थ के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई जिसके कारण चीन और कनाडा के बीच संबंध बिगड़ गए थे।

अमेरिका चाहता है कि ईरान के साथ लेनदेन के संबंध में हांगकांग में बैंकों से झूठ बोलकर व्यापार प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोपों का सामना करने के लिए हुआवेई की कार्यपालक अधिकारी मेंग को प्रत्यर्पित किया जाए। मेंग कंपनी के संस्थापक की बेटी हैं। मेंग को प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए या नहीं, इस पर एक कनाडाई न्यायाधीश अंतिम दलीलें सुनने वाले हैं। चीन ने कनाडा से आयात भी कम कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल