लाइव न्यूज़ :

चीन की अदालत ने कनाडा के व्यक्ति की मौत की सजा के खिलाफ अपील खारिज की

By भाषा | Updated: August 10, 2021 10:51 IST

Open in App

बीजिंग, 10 अगस्त (एपी) चीन की अदालत ने मादक पदार्थ मामले में सजा के खिलाफ कनाडा के एक व्यक्ति की अपील मंगलवार को खारिज कर दी। कनाडा के वैंकुवर में हिरासत में ली गई प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवेई की एक अधिकारी की रिहाई को लेकर दबाव बनाने की कोशिश के तहत इस व्यक्ति की सजा को मृत्युदंड में बदल दिया गया था।

रॉबर्ट शेलेनबर्ग को मादक पदार्थ की तस्करी के जुर्म में नवंबर 2018 में सजा सुनायी गई थी। हुआवेई की मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) मेंग वानझोऊ को हिरासत में लिए जाने के बाद व्यक्ति की सजा को मृत्युदंड में बदल दिया गया। वानझोऊ को, ईरान के साथ संभावित कारोबारी सौदे को लेकर अमेरिका द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद हिरासत में लिया गया था।

लियाओनिंग प्रांत की एक अदालत ने शेलेनबर्ग की अपील को खारिज कर दिया। अदालत ने एक बयान में कहा कि यह सजा बिल्कुल उचित है और निचली अदालत ने सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया। मामले को पुनर्विचार के लिए चीनी सुप्रीम कोर्ट के पास भेजा गया है।

चीन की सरकार ने मेंग की रिहाई को लेकर ओटावा पर दबाव डालने के प्रयास के तहत बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए जासूसी के आरोप में कनाडा के एक पूर्व राजनयिक माइकल कोवरिग और एक उद्यमी माइकल स्पावर को भी गिरफ्तार किया। कनाडा के दो अन्य नागरिकों फैन वेई और जू वेइहोंग को भी 2019 में मादक पदार्थ के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई जिसके कारण चीन और कनाडा के बीच संबंध बिगड़ गए थे।

अमेरिका चाहता है कि ईरान के साथ लेनदेन के संबंध में हांगकांग में बैंकों से झूठ बोलकर व्यापार प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोपों का सामना करने के लिए हुआवेई की कार्यपालक अधिकारी मेंग को प्रत्यर्पित किया जाए। मेंग कंपनी के संस्थापक की बेटी हैं। मेंग को प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए या नहीं, इस पर एक कनाडाई न्यायाधीश अंतिम दलीलें सुनने वाले हैं। चीन ने कनाडा से आयात भी कम कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला