लाइव न्यूज़ :

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिनजियांग के शीर्ष अधिकारी को हटाया

By भाषा | Updated: December 25, 2021 19:19 IST

Open in App

(के. जे. एम. वर्मा)

बीजिंग, 25 दिसंबर राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) ने अस्थिर शिनजियांग प्रांत के प्रमुख चेन क्वांगुओ को अचानक पद से हटा दिया है। अमेरिका ने इस क्षेत्र में उइगर मुसलमानों के खिलाफ कथित मानवाधिकारों के हनन के लिए हाल ही में चेन को प्रतिबंधित कर दिया था।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार को बताया कि चेन अब सीपीसी की शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्रीय समिति के सचिव के रूप में कार्यरत नहीं हैं।

ग्वांगदोंग प्रांत के गवर्नर मा जिंगरुई को शिनजियांग का नया पार्टी प्रमुख नियुक्त किया गया है।

समाचार एजेंसी ने एक संक्षिप्त रिपोर्ट में कहा कि सीपीसी की केंद्रीय समिति ने चेन को नयी नियुक्ति देने का फैसला किया है।

हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने इस घटनाक्रम के बारे में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा है कि उइगरों के खिलाफ व्यापक मानवाधिकारों के हनन को लेकर अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ द्वारा चेन पर आरोप लगाया गया है, लेकिन उन्हें पदोन्नति की जानकारी दी गई है।

पिछले साल, अमेरिकी सरकार ने शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के प्रभारी चेन और कई अन्य चीनी अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया था, और कहा था कि वे शिनजियांग में ‘उइगर, जातीय कजाखों और अन्य अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों के अन्यायपूर्ण हिरासत या दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार थे, या इसमें शामिल थे।’’

अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित तीन चीनी अधिकारियों में शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के सीसीपी पार्टी सचिव चेन क्वांगुओ, झिंजियांग राजनीतिक और कानूनी समिति के तत्कालीन पार्टी सचिव झू हैलुन और शिनजियांग पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो के पार्टी सचिव वांग मिंगशान थे।

उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व वाली पूर्व अमेरिकी सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया था - जिसने चीन पर एक सख्त नीति अपनाई थी और इसे मौजूदा जो बाइडन सरकार भी कुछ हद तक आगे बढ़ा रही है।

चीन ने ‘जैसे को तैसा’ की तर्ज पर कदम उठाते हुए ‘‘चीन पर अमेरिकी कांग्रेस-कार्यकारी आयोग’’ (सीईसीसी), अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए तत्कालीन अमेरिकी राजदूत सैमुअल ब्राउनबैक, अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो, टेड क्रूज़ और कांग्रेसी क्रिस स्मित के खिलाफ प्रतिबंध लगाए थे।

अमेरिका-चीन संबंध तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि बाइडन प्रशासन ने पहले ही बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा कर दी है, जो अगले साल फरवरी में होने वाला है।

बाइडन ने गत बृहस्पतिवार को ‘‘उइगर जबरन श्रम रोकथाम अधिनियम’’ पर हस्ताक्षर किए, जो अमेरिकी व्यवसायों को शिनजियांग से सामान आयात करने से रोकता है, जब तक कि यह साबित नहीं किया जा सकता कि वे जबरन श्रम द्वारा नहीं बनाए गए हैं।

चीन ने नए अमेरिकी कानून की निंदा करते हुए कहा है कि उसने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया और उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप किया।

चीन पिछले कुछ सालों में उइगर मुसलमानों के खिलाफ पश्चिम की ओर से मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों से जूझ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला