लाइव न्यूज़ :

चीन के तट रक्षकों ने विवादित सागर में फिलीपीन की दो आपूर्ति नौकाओं का रास्ता रोका

By भाषा | Updated: November 18, 2021 08:38 IST

Open in App

मनीला, 18 नवंबर (एपी) चीन के तट रक्षक जहाजों ने दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन के नौसैनिकों के कब्जे वाले एक विवादित स्थल की ओर जा रहीं फिलीपीन की दो आपूर्ति नौकाओं का रास्ता रोका और उन पर पानी की बौछारे डालीं।

इस कार्रवाई पर फिलीपीन सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा कि उसकी ये नौकाएं अमेरिका के साथ एक पारस्परिक रक्षा संधि के तहत चलाई जा रही हैं।

फिलीपीन के विदेश मंत्री तियोदोरो लोक्सिन जूनियर ने कहा कि मंगलवार को विवादित जल क्षेत्र में हुई घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन दो आपूर्ति जहाजों को ‘सेकंड थॉमस शोल’ पर फिलीपीन के बलों को खाद्य आपूर्ति पहुंचाने संबंधी अपने अभियान को रोकना पड़ा, यह स्थान फिलीपीन के पश्चिमी पलावन प्रांत में स्थित है और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त विशेष आर्थिक क्षेत्र है।

लोक्सिन ने एक ट्वीट में कहा कि चीन की तीन तटरक्षक नौकाओं की कार्रवाई अवैध थी और उन्होंने उसने ‘‘पीछे हटने’’ को कहा।

उन्होंने कहा कि फिलीपीन सरकार ने चीन को ‘‘ घटना के खिलाफ हमारी नाराजगी, निंदा और विरोध’’ से अवगत करा दिया है संयम बरतने में नाकामी फिलीपीन और चीन के बीच विशेष संबंधों के लिए खतरा पैदा करती है’’, जिसके लिए राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते और चीन के उनके समकक्ष, शी चिनफिंग ने काफी मेहनत की है।

चीन की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल