Coronavirus: कोरोना वायरस महामारी के बीच चीनी पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट फतह करने निकले

By भाषा | Updated: April 5, 2020 05:48 IST2020-04-05T05:48:38+5:302020-04-05T05:48:38+5:30

दुनिया की यह सबसे ऊंची पर्वत चोटी नेपाल और चीन की सीमा पर स्थित है और इस पर दोनों ओर से पर्वतारोहण किया जा सकता है। चीन ने अपनी तरफ के हिस्से को विदेशी पर्वतारोहियों के लिए बंद कर रखा है, जबकि नेपाल ने कोविड-19 के कारण सभी के लिये पर्वतारोहण बंद कर दिया है।

Chinese climbers set out to conquer Mount Everest amid Coronavirus epidemic | Coronavirus: कोरोना वायरस महामारी के बीच चीनी पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट फतह करने निकले

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना वायरस के प्रकोप के बाद चीन में जनजीवन सामान्य होता दिख रहा है क्योंकि चीनी पर्वतारोहियों का एक समूह दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने के लिए पर्वतारोहण पर जा रहा है।दुनिया की यह सबसे ऊंची पर्वत चोटी नेपाल और चीन की सीमा पर स्थित है और इस पर दोनों ओर से पर्वतारोहण किया जा सकता है।

कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद चीन में जनजीवन सामान्य होता दिख रहा है क्योंकि चीनी पर्वतारोहियों का एक समूह दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने के लिए पर्वतारोहण पर जा रहा है। हालांकि, यह चोटी विदेशी पर्वतारोहियों के लिए फिलहाल बंद है।

दुनिया की यह सबसे ऊंची पर्वत चोटी नेपाल और चीन की सीमा पर स्थित है और इस पर दोनों ओर से पर्वतारोहण किया जा सकता है। चीन ने अपनी तरफ के हिस्से को विदेशी पर्वतारोहियों के लिए बंद कर रखा है, जबकि नेपाल ने कोविड-19 के कारण सभी के लिये पर्वतारोहण बंद कर दिया है।

ऑपरेटरों ने बीबीसी को बताया कि चीन के हिस्से से सिर्फ चीनी नागरिक ही पर्वतारोहण कर सकते हैं।

तिब्बत पर्वतारोहण संघ (टीएमए) ने कहा है कि अगर कोई पर्वतारोही संक्रमित है तो पर्वतारोहण के दौरान उसे इलाज मुहैया करना कठिन होगा।

चीन तिब्बत पर्वतारोहण संघ (सीटीएमए) के संपर्क में मौजूद पर्वतारोहण ऑपरेटरों ने बताया कि एवरेस्ट पर जाने के लिए दो दर्जन से अधिक चीनी पर्वतारोहियों के शुक्रवार को 6,450 मीटर (चार मील) की ऊंचाई पर स्थित बेस कैंप में पहुंचने की उम्मीद है।

Web Title: Chinese climbers set out to conquer Mount Everest amid Coronavirus epidemic

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे