लाइव न्यूज़ :

विमानन जासूसी मामले में चीन के नागरिक को दोषी ठहराया गया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 16:52 IST

Open in App

सिनसिनाटी, छह नवंबर (एपी) एक जूरी ने एक चीन के एक नागरिक को कई अमेरिकी विमानन और एयरोस्पेस कंपनियों से व्यापार से जुड़ी गोपनीय जानकारी चुराने की कोशिश करने का शुक्रवार को दोषी ठहराया।

सरकार ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2013 में, यांजुन शू ने सिनसिनाटी में जीई एविएशन सहित विमानन कंपनियों में काम करने वाले विशेषज्ञों की भर्ती की। सरकार ने कहा कि शू देश की खुफिया और सुरक्षा एजेंसी चीनी राज्य सुरक्षा मंत्रालय में उप प्रभाग निदेशक था।

ओहियो के दक्षिणी जिले के लिए अमेरिकी अटॉर्नी विपल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि विशेष रूप से, शू पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने चीन सरकार को लाभ पहुंचाने के लिए जीई एविएशन के समग्र विमान इंजन पंखे से संबंधित तकनीक को चोरी करने की कोशिश की।

पटेल के कार्यालय ने कहा कि शू को 2018 में यूरोप में जीई कर्मचारी से मिलने के लिए यात्रा करने के बाद बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था, और बाद में अमेरिका में प्रत्यर्पित किया गया था।

शू पर आर्थिक जासूसी और व्यापार से जुड़ी खुफिया जानकारी की चोरी करने की साजिश रचने और प्रयास करने का आरोप लगाया गया।

उन्होंने दोषी नहीं ठहराने का अनुरोध किया था, लेकिन दो सप्ताह की सुनवाई के बाद शुक्रवार को सभी आरोपों के लिए उन्हें दोषी ठहराया गया।

शू को 25 साल तक की जेल और 50 लाख डॉलर के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। अभी सजा की कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा