चंद्रमा की सतह के नमूने लेकर पृथ्वी पर लौट रहा है चीनी कैप्सूल

By भाषा | Updated: December 13, 2020 12:30 IST2020-12-13T12:30:50+5:302020-12-13T12:30:50+5:30

Chinese capsule is returning to Earth by taking samples of the lunar surface | चंद्रमा की सतह के नमूने लेकर पृथ्वी पर लौट रहा है चीनी कैप्सूल

चंद्रमा की सतह के नमूने लेकर पृथ्वी पर लौट रहा है चीनी कैप्सूल

बीजिंग, 13 दिसंबर चीन के एक अंतरिक्ष कैप्सूल ने चांद की सतह से पत्थरों के नमूने लेकर पृथ्वी की ओर लौटना आरंभ कर दिया है। इस तरह का प्रयास करीब 45 वर्षों में पहली बार किया जा रहा है।

चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि चांग-5 अंतरिक्ष यान करीब 22 मिनट तक चार इंजनों को चालू करके रविवार सुबह चंद्रमा की कक्षा से निकला।

यह यान इस महीने की शुरुआत में चांद पर पहुंचा था और उसने करीब दो किलोग्राम नमूने एकत्र किए।

कैप्सूल के तीन दिन की यात्रा के बाद इनर मंगोलिया क्षेत्र में उतरने की संभावना है।

‘चांग-5’ चीन के अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास का सबसे अधिक जटिल एवं चुनौतीपूर्ण अभियान है। यह बीते 40 वर्ष से भी अधिक समय में दुनिया का पहला ऐसा अभियान है जिसमें चांद के नमूने धरती पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यदि मिशन सफल रहता है तो अमेरिका और पूर्ववर्ती सोवियत संघ के बाद चीन चांद के चट्टानी पत्थर धरती पर लाने वाला तीसरा देश बन जाएगा।

इससे पहले चांद की सतह के नमूने 1976 में पूर्ववर्ती सोवियत संघ के लूना 24 द्वारा धरती पर लाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chinese capsule is returning to Earth by taking samples of the lunar surface

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे