लाइव न्यूज़ :

चीन के अंतरिक्ष यात्री अगले महीने अंतरिक्ष स्टेशन जाएंगे : अधिकारी

By भाषा | Updated: May 30, 2021 21:02 IST

Open in App

बीजिंग, 30 मई (एपी) पुरुष अंतरिक्ष यात्रियों का तीन सदस्यीय दल अगले महीने चीन के नये अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन महीने के अभियान के लिए रवाना होगा। यह जानकारी एक अंतरिक्ष अधिकारी ने दी जो देश के पहले अंतरिक्ष यात्री थे।

मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के उप मुख्य योजनाकार यांग लिवेई ने यह जानकारी चीन की सरकारी मीडिया को दी। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब एक स्वचालित अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष स्टेशन ‘तियान्हे’ के लिए ईंधन और आपूर्ति के साथ रवाना हुआ है।

‘तियान्हे’ चीन द्वारा भेजा गया तीसरा और सबसे बड़ा अंतरिक्ष स्टेशन है। इसके कोर मॉड्यूल को 29 अप्रैल को कक्षा में प्रक्षेपित किया गया था।

यांग ने ‘चाइना सेंट्रल टेलीविजन’ से कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर शेनझोउ 12 कैप्सूल चीन के उत्तर-पश्चिम स्थित जिउक्वान बेस से अगले महीने प्रक्षेपित किया जाएगा।

2003 में पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले यांग ने अंतरिक्ष यात्रियों की पहचान या उड़ान की तारीख का कोई विवरण नहीं दिया, लेकिन पुष्टि की कि चालक दल में कोई महिला शामिल नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना