देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर 90 दिनों तक रहने के बाद चीनी अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे

By भाषा | Updated: September 17, 2021 14:32 IST2021-09-17T14:32:00+5:302021-09-17T14:32:00+5:30

Chinese astronauts return to Earth after 90 days aboard the country's space station | देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर 90 दिनों तक रहने के बाद चीनी अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे

देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर 90 दिनों तक रहने के बाद चीनी अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे

बीजिंग, 17 सितंबर (एपी) चीन के अब तक के सबसे लंबे मिशन में, देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर 90 दिनों तक रहने के बाद तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को पृथ्वी पर लौट आए।

अंतरिक्ष यात्री नी हाइशेंग, लियू बोमिंग और टैंग होंगबो स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे के बाद ‘शेनझोउ-12’ अंतरिक्ष यान के जरिए पृथ्वी पर लौटे। बृहस्पतिवार को सुबह वे अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुए थे।

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने गोबी रेगिस्तान में अंतरिक्ष यान को उतरते हुए दिखाया। इसके कुछ मिनट बाद, तकनीशियनों का एक दल ‘कैप्सूल’ को खोलता दिखा, जो एकदम सही दिख रहा था।

चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 17 सितंबर को अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया था। वहां, पहुंचने के बाद इन्होंने एक 10-मीटर (33-फुट) का एक ‘मैकेनिकल आर्म’ वहां तैनात किया था और राष्ट्रपति तथा कम्युनिस्ट पार्टी के नेता शी चिनफिंग के साथ एक वीडियो कॉल पर बात की थी।

सरकार ने अभी न तो अंतरिक्ष यात्रियों के अगले समूह के नामों की घोषणा की है और न ही ‘शेनझोउ-13’ के प्रक्षेपण की तारीख की घोषणा की है।

चीन ने 2003 से अभी तक 14 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा है। वह पूर्व सोवियत संघ और अमेरिका के बाद ऐसा करने वाला केवल तीसरा देश बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chinese astronauts return to Earth after 90 days aboard the country's space station

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे