लाइव न्यूज़ :

Sino-India border clashes: लद्दाख और उत्तर सिक्किम सेक्टर में झड़प, चीन ने कहा- सैनिक शांति कायम रखने में प्रतिबद्ध

By भाषा | Updated: May 11, 2020 17:04 IST

दुनिया भर में कोरोना कहर जारी है। इस बीच रविवार को लद्दाख और उत्तर सिक्किम में भारत और चीन के सैनिक आपस में भिड़ गए। दोनों देश के 200 सैनिक उस वक्त बॉर्डर पर थे। 10-15 सैनिक को चोट आई हैं। फिलहाल मामला शांत है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन की सीमा पर तैनात सैनिकों ने हमारे सीमावर्ती इलाकों में हमेशा शांति और धैर्य बनाए रखा है।सीमा मामलों को लेकर चीन और भारत मौजूदा व्यवस्था के तहत एक-दूसरे से अक्सर संवाद और समन्वय करते हैं।

बीजिंगः चीन और भारत के सैनिकों के बीच हाल में हुए संघर्ष पर चीन ने सोमवार को सधी प्रतिक्रिया जताई और कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में उसके सैनिक ‘‘शांति और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान से जब यहां हाल में हुए संघर्ष के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों देशों को अपने मतभेदों को ठीक तरीके से सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘चीन की सीमा पर तैनात सैनिकों ने हमारे सीमावर्ती इलाकों में हमेशा शांति और धैर्य बनाए रखा है। सीमा मामलों को लेकर चीन और भारत मौजूदा व्यवस्था के तहत एक-दूसरे से अक्सर संवाद और समन्वय करते हैं।’’

कोविड-19 महामारी फैलने के बाद पांच-छह मई को उग्र रूख के बारे में पूछने पर झाओ ने कहा, ‘‘संबंधित अवधारणा आधारहीन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह वर्ष भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों का 70वां वर्ष है और दोनों देशों ने कोविड-19 से मिलकर लड़ने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन परिस्थितियों में दोनों पक्षों को मिलकर काम करना चाहिए और मतभेदों को उचित तरीके से निपटाना चाहिए और सीमावर्ती क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम रखनी चाहिए ताकि हम अपने द्विपक्षीय संबंधों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के साथ ही कोविड-19 के खिलाफ एकजुट होकर लड़ सकें।’’

कोरोना वायरस महामारी के बाद चीन के रूख में किसी तरह के बदलाव पर रिपोर्ट को खारिज करते हुए झाओ ने कहा, ‘‘कोविड-19 के प्रसार के बाद से ही चीन और भारत के बीच परस्पर संवाद और सहयोग जारी है ताकि चुनौतियों से मिलकर मुकाबला किया जा सके।’’ पूर्वी लद्दाख और उत्तर सिक्किम के नाकू ला दर्रे के पास हाल में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तीखी झड़पें हुई थीं जिसमें दोनों पक्षों के कई सैनिक जख्मी हो गए थे।

भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख और दोनों देशों के बीच सीमा से लगे सिक्किम सेक्टर में नाकू ला दर्रे के पास दो तीखी झड़पें हुईं हैं। इन झड़पों में दोनों ओर के कई सैनिक घायल हो गए। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को दी।

सूत्रों ने बताया कि पहली घटना पांच मई देर शाम पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हुई जिसमें भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच गतिरोध अगली सुबह बातचीत के बाद समाप्त हुआ। सूत्रों ने बताया कि इसमें दोनों ओर से कई सैनिकों को मामूली चोटें आयीं क्योंकि उनके बीच घूंसे चले और उन्होंने एकदूसरे पर पथराव भी किया। सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प की इस घटना में करीब 200 कर्मी शामिल थे।

झड़प के बाद दोनों ओर से अतिरिक्त सैनिक तैनात किए गए। दोनों देशों के सैनिकों के बीच इस तरह की घटना पैंगोंग झील के पास अगस्त 2017 में हुई थी। उसके बाद यह ऐसी पहली घटना है जिसमें दोनों ओर के सैनिकों के बीच घूंसे चले हैं। इसमें भारत के कितने सैनिकों को चोटें आयी हैं, इस बारे में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है। सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना में करीब 150 भारतीय सैनिक और चीनी सैन्य कर्मियों के बीच चीन-भारत सीमा के सिक्किम सेक्टर के नाकू ला दर्रे के पास झड़प हुई। इस झड़प में कम से कम 10 सैनिकों को चोटें आयीं।

सूत्रों ने बताया कि सैनिकों के बीच झड़प हुई और उनके बीच घूंसे भी चले। सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सीमा की निगरानी करने वाले सैनिकों के बीच अस्थायी और अल्प अवधि के गतिरोध की घटनाएं होती हैं क्योंकि सीमाओं का समाधान नहीं हुआ है ... दोनों पक्षों द्वारा आक्रामक व्यवहार से सैनिकों को मामूली चोटें आईं।’’

 

टॅग्स :चीनदिल्लीकोरोना वायरसशी जिनपिंगनरेंद्र मोदीलद्दाख़सिक्किमसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला