श्रीलंका में चीनी राजदूत ने एडम्स ब्रिज का दौरा किया
By भाषा | Updated: December 18, 2021 00:20 IST2021-12-18T00:20:42+5:302021-12-18T00:20:42+5:30

श्रीलंका में चीनी राजदूत ने एडम्स ब्रिज का दौरा किया
कोलंबो, 17 दिसंबर श्रीलंका में चीन के राजदूत क्यूई जेनहोंग ने शुक्रवार को भारी सुरक्षा के बीच एडम्स ब्रिज का दौरा किया।
चीनी राजदूत देश के तमिल-बहुल उत्तरी प्रांत के दो दिवसीय सद्भावना दौरे पर थे। श्रीलंकाई नौसेना और थल सेना के सदस्यों की सुरक्षा के बीच राजदूत को एडम्स ब्रिज तक ले जाया गया।
एडम्स ब्रिज या राम सेतु उत्तर-पश्चिमी श्रीलंका और भारत में दक्षिणी तट से दूर रामेश्वरम के पास मन्नार के द्वीपों के बीच स्थित है। चट्टानों की श्रृंखला से निर्मित यह पुल 48 किलोमीटर लंबा है और मन्नार की खाड़ी को पाक जलडमरूमध्य से अलग करता है।
राजदूत ने एडम्स ब्रिज के उस स्थान दौरा किया, जो श्रीलंका के तट से लगभग 17 मील की दूरी पर स्थित है। हाल के दिनों में किसी चीनी राजदूत द्वारा उत्तरी जाफना प्रायद्वीप की यह पहली यात्रा थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।