लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर बोले चीनी राजदूत सुन वीदोंग, हम लड़ाई जीतेंगे, महामारी को मिटा देंगे

By भाषा | Updated: February 18, 2020 17:56 IST

चीनी राजदूत सुन वीदोंग ने कहा कि चीन ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए 80 अरब आरएमबी आवंटित किये हैं और इस महामारी के बाद आर्थिक उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए सरकार के पास पर्याप्त संसाधन और नीतिगत साधन हैं। उन्होंने कहा कि हुबेई प्रांत के बाहर कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या में कमी आई है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘चीन को पूरा विश्वास है कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को जीतेगा।’’ वीदोंग ने कहा कि इस महामारी से चीन की मजबूत अर्थव्यवस्था के बुनियादी ढांचे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

चीनी राजदूत सुन वीदोंग ने मंगलवार को कहा कि चीन ने बहुस्तरीय नियंत्रण और रोकथाम तंत्र बनाया है और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को जीतेंगे।

राजदूत ने कहा कि चीन ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए 80 अरब आरएमबी आवंटित किये हैं और इस महामारी के बाद आर्थिक उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए सरकार के पास पर्याप्त संसाधन और नीतिगत साधन हैं। उन्होंने कहा कि हुबेई प्रांत के बाहर कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या में कमी आई है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘चीन को पूरा विश्वास है कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को जीतेगा।’’ वीदोंग ने कहा कि इस महामारी से चीन की मजबूत अर्थव्यवस्था के बुनियादी ढांचे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। गौरतलब है कि चीन में कोविड-19 (कोरोना वायरस) से 72 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए है और इससे 1,900 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पाकिस्तान ने बीजिंग में दो अधिकारियों को कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान में तैनात किया

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि बीजिंग में उसके दूतावास से दो अधिकारियों को वुहान में तैनात किया गया है ताकि वे विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों से मिलकर उनका हालचाल जान सकें । विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि चीन ने बीजिंग स्थित दूतावास से दो सदस्यीय विशेष कार्यबल को वुहान भेजने के पाकिस्तान के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। मध्य हुबेई की राजधानी वुहान इन दिनों कोरोना वायरस के प्रकोप का केंद्र बनी हुई है।

विदेश कार्यालय की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान के अनुरोध पर चीन ने बीजिंग स्थित पाकिस्तान के दूतावास से दो सदस्यीय विशेष कार्यबल को हमारे छात्रों से मिलने और उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए वुहान शहर भेजने की अनुमति दे दी है।’’ इसमें बताया गया कि ये अधिकारी वुहान में हालात स्थिर होने के बाद बीजिंग लौटेंगे। विदेश कार्यालय के अनुसार पाकिस्तान के 28 हजार से अधिक छात्र चीन में पढ़ रहे हैं जिनमें वुहान में 500 हैं।

टॅग्स :चीनपाकिस्तानशी जिनपिंगकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?