लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि से चीन की ‘शून्य मामले की नीति’ दबाव में

By भाषा | Updated: December 30, 2021 11:16 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 30 दिसंबर चीन की ‘शून्य कोविड​​-19 मामले’ की नीति पर लगातार दबाव बढ़ रहा है क्योंकि देश में शीतकालीन ओलंपिक खेलों से पहले विभिन्न प्रांतों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और वर्तमान में 2,500 से ज्यादा लोग उपचाराधीन हैं।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि बुधवार को संक्रमण के 207 मामले आए। इनमें से 156 मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण के और 51 मामले बाहर से आए लोगों के थे। अस्पतालों में 2,563 उपचाराधीन मरीज भर्ती हैं जिनमें से 15 की स्थिति गंभीर है। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार को लेकर बढ़ रही चिंताओं के बीच मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

चीन ने अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को सीमित करते हुए संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया है लेकिन देश के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट जगहों से आ रहे संक्रमण के मामलों से ‘शून्य मामले की नीति’ दबाव में है। चीनी अधिकारियों ने तियानजिन शहर में 13 दिसंबर को ओमीक्रोन का एक मामला आने और बाद में कुछ अन्य मामलों की पुष्टि की थी। हालांकि इस स्वरूप के प्रसार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने महीने के मध्य में झेजियांग प्रांत में डेल्टा स्वरूप वंश से संबद्ध एवाई.4 के प्रकोप की भी सूचना दी, जिस पर कथित तौर पर नियंत्रण पा लिया गया था। नववर्ष से पहले मामलों में बढ़ोतरी चिंता का कारण है क्योंकि कुछ हफ्तों बाद चीन ‘बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक’ का आयोजन करने वाला है। शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन चार से 20 फरवरी तक होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल