चीन: शी जिनपिंग आजीवन बने रहेंगे राष्ट्रपति, संसद ने खत्म की राष्ट्रपति कार्यकाल की सीमा

By भारती द्विवेदी | Updated: March 11, 2018 15:32 IST2018-03-11T14:46:09+5:302018-03-11T15:32:35+5:30

इस फैसले के साथ ही चीन में 'माओ युग' की वापसी का रास्ता साफ हो गया है।

China's Xi Jinping secured a path to rule indefinitely as parliament abolished presidential term limits | चीन: शी जिनपिंग आजीवन बने रहेंगे राष्ट्रपति, संसद ने खत्म की राष्ट्रपति कार्यकाल की सीमा

चीन: शी जिनपिंग आजीवन बने रहेंगे राष्ट्रपति, संसद ने खत्म की राष्ट्रपति कार्यकाल की सीमा

बीजिंग, 11 मार्चः चीन की संसद ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राष्ट्रपति पद की समय सीमा खत्म कर दी है। एएफपी न्यूज के अनुसार चीन की संसद ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने कुछ दिन पहले संविधान में संशोधन करके राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के दो कार्यकाल की समय सीमा समाप्त करने का प्रस्ताव पेश किया था। रविवार को चीनी संसद में इस पर मतदान के बाद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

शी जिनपिंग का यह दूसरा कार्यकाल है। शी जिनपिंग ने अपने कार्यकाल की समय सीमा करने के फैसले का बचाव करते हुए था कि सत्तारुढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रभुत्व को बरकरार रखने के और नेतृत्व की एकता के लिए यह जरूरी था। 

चीन में अनिश्चितकाल तक शासन का नियम पहले भी रह चुका है। माओत्से तुंग चीन के बहुत बड़े क्रांतिकारी, राजनैतिक और कम्युनिस्ट दल के नेता थे। चीनी क्रांति का जनक कहा जाता है। उन्होंने बहुत लंबे समय तक चीन पर शासन किया था। माओ की मौत के बाद सत्ता में आए देंग शियोपिंग ने अनिश्चित काल तक किसी व्यक्ति द्वार सत्ता में बने रहने का नियम खत्म कर दिया था। उन्होंने समय सीमा अनिश्चित काल से हटाकर 10 साल कर दी थी।

पुराना कानून क्या था?

पुराने कानून के मुताबिक चीन में किसी व्यक्ति को लगातार दो बार ही राष्ट्रपति पद के लिए चुना जा सकता था। संसद के सालाना सत्र के पहले सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी आफ चाइना ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल की सीमा को हटाने का प्रस्ताव किया था, जिसे मंजूरी मिल गई।

Web Title: China's Xi Jinping secured a path to rule indefinitely as parliament abolished presidential term limits

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे