लाइव न्यूज़ :

स्वदेश में फंसे भारतीयों को लौटने की अनुमति देने पर चीन का अस्पष्ट रुख जारी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:51 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, तीन नवंबर चीन अपने यहां काम करने वाले उन भारतीयों के लौटने की अनुमति देने पर रुख स्पष्ट नहीं कर रहा है, जो बीजिंग के कोविड-19 यात्रा प्रतिबंधों के चलते स्वदेश में फंसे हुए हैं।

चीन ने कहा है कि वीजा सिर्फ आवश्यक आर्थिक, व्यापारिक और मानवीय उद्देश्यों के लिए दिया जा रहा है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बुधवार को यहां मीडिया से कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से चीन आवश्यक आर्थिक, व्यापारिक, प्रौद्योगिकीय और आपात मानवीय उद्देश्यों के लिए यात्रा करने वाले विदेशी नागरिकों को ही वीजा जारी कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आगे बढ़ते हुए, हम स्वस्थ्य, सुरक्षित व लोगों के व्यवस्थित रूप से आने-जाने की नयी व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कोविड के विदेश से आने वाले मामलों के प्रभावी रोकथाम के आधार पर उभरती स्थिति के आलोक में उपयुक्त कदम उठाएंगे।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह कहा। उनसे पूछा गया था कि अमेरिका और आस्ट्रेलिया के चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने कहा है कि बीजिंग में स्थानीय प्राधिकार और कुछ अन्य चीनी शहर अब योग्य विदेशी कामगारों के परिवारों के आश्रित सदस्यों को ‘पीयू’ पत्र जारी कर रहे हैं तथा क्या यह लाभ भारत को भी मिलेगा।

पीयू एक आमंत्रण पत्र है जो चीनी विदेश मंत्रालय चीन में प्रवेश के लिए वीजा आवेदन के वास्ते जारी करता है।

चीन के कॉलेजों में अध्ययन कर रहे 23,000 से अधिक भारतीय छात्र और सैकड़ों कारोबारी व उनके परिवार के सदस्य पिछले साल से भारत में फंसे हुए हैं।

चीन के यात्रा प्रतिबंध से कई लोगों की नौकरी चली गई, कई लोगों का कारोबार बंद हो गया और कई लोगों को परिवार से अलग रहना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब