लाइव न्यूज़ :

चीन में टला नहीं कोरोना का खतरा, शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी को कोविड-19 के फिर से लौटने का अंदेशा

By भाषा | Updated: May 4, 2020 12:25 IST

चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक रविवार तक चीन में कोरोना वायरस के 82,880 मामले थे, जिनमें से 481 का अब भी इलाज चल रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,633 है। एनएचसी के प्रवक्ता मी फेंग ने कहा है- महामारी के प्रसार का खतरा अब भी है।

बीजिंग: चीन के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को आगाह किया कि देश में कोरोना वायरस के लौटने का खतरा बरकरार है क्योंकि बीते दो हफ्तों में प्रांत-स्तरीय 10 क्षेत्रों में इनके प्रसार के स्थानीय स्तर पर नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने कहा कि रविवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई। ये तीनों मामले विदेश से चीन पहुंचे थे। इसके अलावा 13 ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। इन मामलों में दो विदेश से आए थे।

एनएचसी ने कहा कि रविवार तक 962 उन मामलों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं दिखा था। इनमें 98 मामले विदेश से आए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक एनएचसी के प्रवक्ता मी फेंग ने कहा कि प्रांत-स्तरीय 10 क्षेत्रों में पिछले 14 दिन में स्थानीय तौर पर प्रसार के नए मामले या ऐसे मामले आए हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं था। उन्होंने कहा कि यह बताता है कि महामारी के प्रसार का खतरा अब भी है।

सिनेमाघरों और थिएटर अब भी बंद

खबर में कहा गया है कि बीजिंग में कुछ दफ्तर, कारोबारी और पर्यटन स्थल फिर से खोल दिए गए हैं, लेकिन महामारी की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सिनेमाघरों और थिएटरों को बंद रखा गया है। देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,633 है। रविवार को इस बीमारी से किसी की मौत नहीं हुई। चीन की मुख्यभूमि में रविवार तक कोरोना वायरस के 82,880 मामले थे, जिनमें से 481 का अब भी इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना