लाइव न्यूज़ :

चीन के शीर्ष राजनयिक ने दक्षिण कोरिया के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर जोर दिया

By भाषा | Updated: November 26, 2020 15:52 IST

Open in App

सियोल, 26 नवंबर (एपी) चीन के शीर्ष राजनयिक ने बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों के महत्व पर जोर दिया। देश में इस बात को लेकर चिंता है कि वह सबसे बड़े व्यावसायिक सहयोगी और सैन्य सहयोगी अमेरिका के बीच संतुलन किस तरह बनाए।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री कांग क्यूंग व्हा से मुलाकात के बाद चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने संवाददाताओं से कहा कि कोरोना वायरस महामारी फैलने के बीच उनका दौरा दिखाता है कि बीजिंग, सियोल के साथ संबंधों को कितना महत्व देता है। उन्होंने वायरस के खिलाफ प्रयास में सहयोग की अपील के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर कोरिया के साथ परमाणु गतिरोध का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने पर भी जोर दिया।

यह पूछने पर कि क्या अमेरिका-चीन के बीच वाणिज्य, सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर बढ़ते तनाव के बीच बीजिंग, सियोल से एक पक्ष चुनने का दबाव बना रहा है तो वांग ने कहा, ‘‘अमेरिका दुनिया का एक मात्र देश नहीं है। दुनिया में 190 देश हैं और हर देश संप्रभु है। उनमें चीन और दक्षिण कोरिया भी शामिल हैं, जो निकट पड़ोसी हैं और दोनों एक-दूसरे के यहां रिश्तेदारों की भांति दौरा करना चाहिए।’’

जापान के दौरे के बाद वांग सियोल पहुंचे और उनकी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाय से बृहस्पतिवार को मुलाकात करने की संभावना है। जापान में उन्होंने प्रधानमंत्री योशीहिदा सुगा से मुलाकात की।

वांग ने बुधवार को टोक्यो में सुगा से कहा कि वह चाहते हैं कि एशिया की दोनों शक्तियों के बीच अच्छे संबंध हों और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई और महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था की बहाली में दोनों सहयोग करें। दोनों देशों के बीच हालांकि एक द्वीप को लेकर विवाद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा