लाइव न्यूज़ :

चीन की संदिग्ध साइबर जासूसी में अमेरिका के अहम प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 12:27 IST

Open in App

रिचमॉन्ड (अमेरिका), 15 जून (एपी) संदिग्ध रूप से चीन के इशारे पर काम करने वाले हैकरों ने आंतरिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए बनाए गए उपकरण को हैक करके अहम अमेरिकी प्रतिष्ठानों के कम्प्यूटरों तक पहुंच बना ली।

‘पल्स कनेक्ट सिक्योर’ नेटवर्किंग उपकरणों को हैक किए जाने का पता अप्रैल में लगा था, लेकिन इससे कितना नुकसान हुआ है, यह अब स्पष्ट होना शुरू हुआ है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को पता चला कि हैकरों ने दूरसंचार कंपनी वेरिजोन और देश की सबसे बड़ी जल एजेंसी को निशाना बनाया।

इस माह की शुरुआत में खबर मिली थी कि देश की सबसे बड़ी ‘न्यूयॉर्क सिटी’ सबवे प्रणाली पर भी हमला हुआ।

सुरक्षा अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि ‘पल्स सिक्योर’ पर हमले के तहत कई अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया, जिनके नाम अभी तक नहीं बताए गए हैं। कई कंपनियां और सरकार अपने नेटवर्कों की सुरक्षा के लिए पल्स सिक्योर का इस्तेमाल करती हैं।

अभी यह अस्पष्ट है कि क्या कोई संवेदनशील जानकारी लीक हुई है या नहीं। हैक हुए कुछ प्रतिष्ठानों का कहना है कि उन्हें आंकड़े लीक होने के बारे में कोई सबूत नहीं मिला है। यह अनिश्चितता साइबर जासूसी में आम बात है और जानकारी चोरी होने के बारे में पता लगने में महीनों लग जाते हैं। पल्स कनेक्ट सिक्योर ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही संवदेनशील जानकारी लीक नहीं हुई हो, तब भी यह चिंता की बात है कि हैकर अहम संगठनों के नेटवर्क तक पहुंच बनाने में सफल हुए।

मैंडिएंट साइबर सुरक्षा कंपनी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी चार्ल्स कार्मकल ने कहा कि हैकर कुछ बहुत हाई-प्रोफाइल संगठनों तक पहुंच बनाने में सफल रहे, जिनमें से कई बहुत सुरक्षित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना