लाइव न्यूज़ :

चीन की सरकारी विमानन कंपनी ने भारत को कोविड चिकित्सा आपूर्ति कर रहे मालवाहक विमानों का परिचालन रोका

By भाषा | Updated: April 26, 2021 19:41 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 26 अप्रैल चीन की सरकारी सिचुआन एअरलाइंस ने भारत के लिए अपनी सभी कार्गो (मालवाहक) उड़ानों को अगले 15 दिन तक के लिए स्थगित कर दिया है जिससे निजी कारोबारियों द्वारा बीजिंग से अति-आवश्यक ऑक्सीजन सांद्रक और अन्य चिकित्सा आपूर्ति प्राप्त किए जाने में बड़ी बाधा उत्पन्न हो गई है।

कंपनी ने यह कदम चीन सरकार द्वारा कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत को ‘समर्थन एवं सहायता’ की पेशकश किए जाने के बावजूद उठाया है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सिचुआन एअरलाइंस द्वारा भारत जाने वाली कार्गो उड़ानों को स्थगित करने संबंधी सवालों के जवाब में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत में महामारी की स्थिति पर चीन करीब से नजर रख रहा है। गंभीर होती स्थिति को लेकर हमारी सहानुभूति भारत के साथ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम कह चुके हैं कि हम वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रथम उपलब्ध अवसर में भारत की मदद करने को तैयार हैं। दोनों पक्ष इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं।’’

उन्होंने हालांकि श्रीलंका स्थित चीनी दूतावास के उस ट्वीट की पुष्टि नहीं की जिसमें कहा गया था कि चीन द्वारा भारत को ऑक्सीजन सांद्रकों की आपूर्ति शुरू की जा चुकी है।

कोलंबो स्थित चीनी दूतावास ने ट्वीट में कहा, ‘‘आज हांगकांग से दिल्ली के लिए 800 ऑक्सीजन सांद्रक उठाए गए हैं, एक सप्ताह में एक हजार सांद्रक और भेजे जाएंगे। चीन अत्यावश्यकता के मद्देनजर भारत के संपर्क में है।’’

इस ट्वीट के बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर वांग ने कहा, ‘‘चीन आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना चाहता है और वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करना चाहता है। यदि भारत कोई विशिष्ट मांग करता है तो हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुरूप मदद उपलब्ध कराएंगे।’’

चीनी विनिर्माताओं द्वारा भारत भेजी जाने वाली चिकित्सा आपूर्ति के दाम बढ़ाए जाने से जुड़े सवाल पर वांग ने कहा, ‘‘चीन से भारत चिकित्सा आपूर्ति खरीदने को तैयार है, मैं इसे समझता हूं, यह एक व्यावसायिक गतिविधि है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्वाड समूह के देश भारत की मदद नहीं कर रहे हैं, वांग ने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर देशों को मिलकर काम करना चाहिए।’’

वांग ने भारत के लिए कार्गो उड़ान स्थगित करने के सिचुआन एअरलाइंस के निर्णय पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

सिचुआन एअरलाइंस का हिस्सा सिचुआन चुआनहांग लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन लिमिटेड के विपणन एजेंट द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विमानन कंपनी शियान-दिल्ली सहित छह मार्गों पर अपनी कार्गो सेवा स्थगित कर रही है।

‘पीटीआई- भाषा’ ने इस संबंध में कंपनी द्वारा जारी पत्र को देखा है। इसके मुताबिक कपंनी ने कहा, ‘‘महामारी की स्थिति (भारत) में अचानक हुए बदलाव के मद्देनजर और बाहर से आने वाले संक्रमण के मामलों में कमी लाने के उद्देश्य से यह फैसला किया गया है। इसलिए अगले 15 दिनों के लिए उड़ानों को स्थगित करने का फैसला किया गया है।’’

पत्र में कहा गया है, ‘‘भारतीय मार्ग हमेशा से ही सिचुआन एअरलाइंस का मुख्य रणनीतिक मार्ग रहा है। इस स्थगन से हमारी कंपनी को भारी नुकसान होगा। हम इस अपरिवर्तित परिस्थिति के लिए माफी मांगते हैं।’’

पत्र के मुताबिक कंपनी अगले 15 दिनों में फैसले की समीक्षा करेगी।

कार्गो उड़ानों के स्थगन से एजेंट और सामान भेजने वाले हतप्रभ हैं जो चीन से ऑक्सीजन सांद्रक खरीदने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी शिकायत आ रही है कि चीनी उत्पादकों ने ऑक्सीजन संबधी उपकरणों की कीमत में 35 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। माल ढुलाई के शुल्क में भी करीब 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।

शंघाई में माल भेजने की कंपनी साइनो ग्लोबल लॉजिस्टिक के सिद्धार्थ सिन्हा ने ‘‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सिचुआन एअरलाइंस के फैसले से दोनों देशों के कारोबारियों द्वारा तेजी से ऑक्सीजन सांद्रक खरीदने और भारत को भेजने में बाधा उत्पन्न होगी।

उन्होंने कहा कि अब इन उपकरणों को भेजना और चुनौतीपूर्ण होगा तथा उन्हें सिंगापुर और अन्य देशों के रास्ते विभिन्न विमानन कंपनियों द्वारा भेजना होगा जिससे अति-आवश्यक इन उपकरणों की आपूर्ति में देरी होगी।

सिन्हा ने कहा कि भारत में कोविड-19 की स्थिति का हवाला देकर उड़ानों का स्थगन आश्चर्यजनक है क्योंकि भारत जाने वाले चालक दल के किसी सदस्य को बदला नहीं जाता और उसी चालक दल के सदस्य ही विमान को वापस लाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला